Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने दिया ऐसा आदेश, महिलाओं के वजाइना में दाग दो गोली

Published

on

Loading

मनिला। फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। वैसे यह कोई पहली बार नहीं है कि वह अपने हिंसक और महिला विरोधी बयानों की वजहों से चर्चा में हों। राष्ट्रपति दुतेर्ते ने अपनी सेना (आर्म्ड फोर्स ऑफ फिलीपींस) को संबोधित करते हुए कहा कि विद्रोही महिलाओं के वजाइना में गोली दाग देनी चाहिए।

वॉशिंगटन पोस्ट में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, सात फरवरी को रॉड्रिगो दुतर्ते ने पूर्व साम्यवादी विद्रोहियों को संबोधित किया था। उसमें सेना के जवानों का जिक्र करते हुए उन्होंने विद्रोही महिलाओं को निशाने पर लिया। दुतर्ते ने कहा, ‘जवानों से कहो कि विद्रोही महिलाओं को मारे नहीं, बल्कि उनके गुप्तांग में गोली मार दें।’ उन्होंने कहा कि बिना गुप्तांग के महिलाएं किसी काम की नहीं रहेंगी। मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि इसका अर्थ निकलता है कि महिलाएं बिना गुप्तांगों के किसी काम की नहीं हैं।

राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते

राष्ट्रपति के जनसम्पर्क कार्यालय ने भी यह रिपोर्ट छापी थी। उन्होंने वजाइना की जगह डैश लगा दिया था। बता दें कि फिलीपींस के राष्ट्रपति इस प्रकार के विवादित बयान देते हैं तो वे इसे ‘जॉकिंग’ कह कर टाल देते हैं। सत्ता में आने के बाद से दुतर्ते कई बार अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। इससे पहले उन्होंने विद्रोही महिलाओं का बलात्कार करने की भी सलाह दी थी।

रोड्रिगो दुतेर्ते के इस नई टिप्पणी के बाद फेमिनिस्ट ऑर्गनाइजेशन गैब्रिएला की प्रतिनिधि एमी डा जिसस ने कहा, ‘दुतेर्ते की विवादित टिप्पणी खुले तौर पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा को प्रोत्साहित करती है, इस पर दण्डखोरी में योगदान देता है और यह दिखाती है कि यह सरकार अब तक कि सबसे खतरनाक फासीवादी-मर्द के रूप में है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending