Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मौलाना का तुगलकी फरमान, मुस्लिम महिलाओं को बाल कटवाने और आईब्रो बनवाने के खिलाफ दिया फतवा

Published

on

Loading

देवबंद। देश में मुस्लिम महिलाओं को लेकर किसी भी चीज के लिए फतवा जारी हो सकता है। अभी तीन तलाक का मामला सुर्खियों में बना हुआ है तो अब खबर है कि मुस्लिम महिलाओं के बाल कटवाने और आईब्रो बनवाने को लेकर नया फतवा जारी हो गया है। इसकों लेकर मुस्लिम महिलाओं में काफी गुस्सा देखा जा सकता है। यह फतवा दारुल उलूम देवबंध ने जारी किया है।

देवबंद के मौलाना काजमी ने इस फतवे की पुष्टिï भी की है। यह कोई नया मामला नहीं है जब देवबंद ने महिलाओं के खिलाफ ऐसा कोई फतवा जारी किया हो। इससे पहले अप्रैल 2017 में तंजीम उलेमा ए हिंद के एक मौलाना ने विवादित बयान दिया था। मौलाना ने अपने बयान में मुस्लिम महिलाओं का नौकरी करना इस्लाम के खिलाफ बताया था। तंजीम उलेमा ए हिंद के प्रदेश अध्यक्ष और देवबंद के मौलाना नदीम उल वाजदी के अनुसार मुस्लिम महिलाओं को नौकरी से परहेज करना चाहिए क्योंकि यह इस्लाम के खिलाफ है। इसकी बजाय उन्हें घर में रहकर घर के काम और बच्चों की परवरिश करनी चाहिए। अगर घर में कोई कमाने वाला हो तो महिला नौकरी ना करे और अगर कमाई के लिए जाना पड़े तो वो चेहरा ढककर काम करे तो बेहतर है।
वहीं एक अन्य मौके पर देवबंद अपने एक फतवे में भारत माता की जय कहने को भी गलत करार दिया था। साथ ही तलाक को लेकर कई बाते सामने आ चुकी है। दरअसल फोन पर तलाक देने की बात को सही कहा था।

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending