Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मैंने इंदिरा गांधी से भारतीय संस्कृति और राजनीतिक पाठ सीखा : सोनिया

Published

on

राजनीतिक, भारतीय संस्कृति, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी

Loading

राजनीतिक, भारतीय संस्कृति, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी

                                      सोनिया गांधी

नई दिल्ली | कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के प्रयासों की सराहना की और कहा कि वह भारतीय संस्कृति के बारे में और राजीतिक पाठ उन्हीं से सीखी हैं।

सोनिया गांधी ने कहा, “वही हैं (इंदिरा गांधी) जिनसे मैंने भारत के बारे में, इसकी संस्कृति के बारे में, इसके मूल्यों के बारे में सीखा है। उन्हीं से मैंने अपने शुरुआती राजनीतिक पाठ आत्मसात किया।

कांग्रेस नेता ने कहा, “इंदिरा गांधी मेरे लिए इतिहास की व्यक्ति नहीं हैं। वह मेरी सास थीं। हम लोग एक ही छत के नीचे रहे। साथ में खुशी और गम दोनों साझा किए।”

सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी को अपना पालनहार भी करार दिया।

इंदिरा गांधी एकमात्र महिला हैं जो भारत की प्रधानमंत्री बनीं। उनका जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। वह 1966 की जनवरी से 1977 के मार्च तक तीन बार लगातार प्रधानमंत्री रहीं। इसके बाद चौथी बार 14 जनवरी 1980 से अपनी हत्या होने के दिन 31 अक्टूबर 1984 तक प्रधानमंत्री रहीं।

इंदिरा गांधी देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की एक मात्र औलाद थीं।

 

नेशनल

राहुल गांधी ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, कहा- ये एक ब्लैक बाॅक्स है, किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के दौरान विपक्ष ने ईवीएम का मुद्दा जमकर उठाया था। हालांकि चुनावी नतीजे आने के बाद ये मुद्दा गायब सा हो गया था। अब एक बार फिर राहुल गाँधी ने ईवीएम का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने बिजनेसमैन एलन मस्क की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में ईवीएम एक ब्लैक बाॅक्स है और किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं है। हमारी चुनावी प्रकिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया है। राहुल ने इससे जुड़ी खबर को शेयर किया है। इस मामले में ईवीएम को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मुंबई पुलिस ने शिवसेना शिंदे गुट के सांसद रविंद्र वायकर के साले मंगेश पांडिलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगेश पांडिलकर पर यह आरोप है कि उसने मुंबई के गोरेगांव चुनाव केंद्र के अंदर पाबंदी के बावजूद मोबाइल का इस्तेमाल किया था।

मुंबई पुलिस ने पांडिलकर को मोबाइल देने के आरोप में चुनाव आयोग के एक कर्मचारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दरअसल, इस मामले में मुंबई की नॉर्थ पश्चिम सीट से चुनाव लड़नेवाले कई उम्मीदवारों की तरफ से भी शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। बता दें कि शिवसेना शिंदे के उम्मीदवार रविंद्र वायकर दोबारा काउंटिंग होने के बाद केवल 48 वोटों से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। इस पर काफी विवाद भी हुआ था।

 

Continue Reading

Trending