Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मुलायम की बहू ‘अपर्णा’ का ये ‘घूमर’ डांस देगा दीपिका को भी टक्कर, देखें वीडियो

Published

on

Loading

लखनऊ। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ पर यूपी में भले ही बैन लगा दिया गया हो लेकिन मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो ‘पद्मावती’ के गाने घूमर पर डांस करती हुई नज़र आ रही हैं।

 

बीते दिनों मुलायम की बहू अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट की सगाई का कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित हुआ था। इस दौरान मुलायम परिवार में से सिर्फ अपर्णा यादव और प्रतीक यादव ही कार्यक्रम में दिखाई दिए थे। दोनों ने पार्टी में आए मेहमानों का स्वागत भी किया। इसके अलावा अपर्णा ने स्टेज पर विवादित फिल्म ‘पद्मावती’ के गाने ‘घूमर’ पर अपना डांस किया।

वहीँ, अपर्णा यादव का ये डांस वीडियो वायरल होने के बाद वो कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गईं हैं। कई राजपूत संगठनों ने उनका विरोध जताते हुए कहा है कि अपर्णा यादव जिस परिवार की बहू हैं, उन्हें यह सब शोभा नहीं देता है। कुछ लोगों ने कहा कि जिस गाने को लेकर उनका समाज दर्द महसूस कर रहा है, उस पर वह नृत्य करती हैं तो यह उनकी संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। उनको इस गाने पर नृत्य नहीं करना चाहिए था।

Image result for अपर्णा यादव डांस

बता दें कि राजस्थान सहित कुछ अन्य राज्यों में राजपूत समाज के लोग फिल्म का कड़ा विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि भंसाली ने फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की है। राजपूतों के संगठन करणी सेना ने तो फिल्म की लीड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की नाक तक काटने की धमकी दे डाली थी। इसके अलावा भंसाली की गर्दन काटने पर भी 10 करोड़ देने की बात कही गई। फिल्म पर देश के कई राज्यों में बैन भी लगा हुआ है।

देखें वीडियो- 

 

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending