Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भारत, अफ्रीका सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए एकजुट हों : मोदी

Published

on

Loading

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) जैसे अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों में सुधार के लिए दोनों देशों को एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। मोदी ने यहां शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन कहा कि अंतर्राष्ट्रीय संस्थान यदि भारत एवं अफ्रीका को जगह नहीं देते हैं तो ये सही मायने में पूरी दुनिया के प्रतिनिधि नहीं हो सकते।

उन्होंने कहा, “दुनिया तेजी से राजनीतिक, आर्थिक, प्रौद्योगिकी एवं सुरक्षा संदर्भो में आगे बढ़ रही है। आगे बढ़ने की यह रफ्तार इतिहास में पहले कभी नहीं देखी गई। ऐसे में भी वैश्विक संस्थान सदी की उन परिस्थतियों को दर्शाते हैं, जिन्हें हमने पीछे छोड़ दिया है; न कि उस परिस्थिति को जिसमें आज हम हैं।”

उन्होंने कहा, “यह एक स्वतंत्र देशों और जागृत आकांक्षाओं का संसार है। यदि हमारे वैश्विक संस्थान संयुक्त राष्ट्र के एक चौथाई से भी ज्यादा सदस्यों वाले अफ्रीका या दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र (भारत) को प्रतिनिधित्व नहीं देते हैं, जहां दुनिया की कुल आबादी का छठा हिस्सा बसता है तो वे सही मायने में हमारी दुनिया का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “इसलिए भारत और अफ्रीका को सुरक्षा परिषद सहित संयुक्त राष्ट्र में अन्य सुधारों के लिए भी एकजुट होना चाहिए।”

नेशनल

Melody सेल्फी ने इंटरनेट पर मचा दिया तहलका, अकेले इंस्टाग्राम पर अब तक 37 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Published

on

Loading

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराते और हाथ हिलाते हुए पांच सेकेंड का सेल्फी वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला वीडियो क्लिप बनने को तैयार है। जॉर्जिया मेलोनी द्वारा शनिवार दोपहर को पोस्ट की गई इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर अब तक 37 मिलियन से ज्यादा लोग लोग देख चुके हैं। जबकि 73 हजार से ज्यादा लोगों ने मेलोनी के इस वीडियो पर कमेंट किया है।

वीडियो में दोनों नेताओं को शुक्रवार शाम इटली के अपुलीया में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर हुई द्विपक्षीय बैठक के बाद ठहाके लगाते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इटालियन पीएम जॉर्जिया मेलोनी की पोस्ट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘भारत-इटली दोस्ती जिंदाबाद!’ – इस पोस्ट को शनिवार शाम तक 8.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Continue Reading

Trending