Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड ने कहा, ‘आप’ आए बहार आई

Published

on

Loading

नई दिल्ली| बॉलीवुड में आम आदमी पार्टी (आप) के स्टार समर्थकों ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिली तूफानी जीत का जश्न ट्विटर पर मनाया। एमटीवी के शो ‘रोडीज’ के सितारे रघुराम ने आप का सक्रिय प्रचार किया था। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, “एक आम आदमी द्वारा दमदार व धूर्त नेताओं को ललकारे जाने पर ऐसा होता है। चलिए इसे सभी भारतीय नेताओं को एक सबक मानें।”

आप समर्थक संगीतकार विशाल ददलानी ने ट्विटर पर लिखा, “कुमार विश्वास को जन्मदिन की बधाई हो। आप इससे बेहतर उपहार की उम्मीद नहीं कर सकते, भाई! जय हिंद! दिल्ली के लिए विमान पकड़ रहा हूं। वहां मिलने वाले हर शख्स का धन्यवाद करता हूं।”

पिछले साल आप में शामिल हुए अभिनेता जावेद जाफरी ने मंगलवार को लिखा, “वीवा आप! लोकसभा में आप और अब दिल्ली में भाजपा के लिए आप।”

मशहूर धारावाहिक ‘बालिका वधू’ के लिए जानी जाने वाली टेलीविजन अभिनेत्री स्मिता बंसल ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि आप दिल्ली चुनाव 2015 में जीत की हकदार है, क्योंकि केजरीवाल में सभी सामाजिक बुराइयों से लड़ने का ‘कलेजा’ है।

प्रिटिश नंदी ने लिखा, “आप ने भारतीय इतिहास में सबसे बड़ी चुनावी जीत पाई है। भाजपा का घमंड हार गया। किरण बेदी पिछड़ गई।”

शेखर कपूर : यह वक्त यह स्वीकारने का है कि हिंदुस्तानी युवा मतदाता बौद्धिक रूप से शक्तिशाली हैं, जो स्थानीय व राष्ट्रीय मसलों के बारे में साफ सोचते हैं।

लेखक चेतन भगत : पूर्व में मुझे आप के कुछ काम पसंद नहीं थे। मैंने मजाक में उस पर कुछ अप्रिय टिप्पणियां कीं। माफी चाहता हूं। अब तस्वीर साफ है। अगर वे काम करेंगे, तो सबसे ज्यादा खुशी होगी।

टेलीविजन अभिनेत्री संध्या मृदुल : आप आए बहार आई।

फिल्म निर्देशक सुधीर मिश्रा : कमाल है भारतीय मतदाता। कमाल! कमाल! कमाल!

अभिनेत्री नेहा धूपिया : इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई हो अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी। अब कृपा मतदाताओं को निराश मत करना। दिल्ली को एक बेहतर जगह बनाएं।

मनोरंजन

सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई का है समर्थक

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बनवारी लाल गुर्जर है। वो लॉरेंस बिश्नोई का समर्थक बताया जा रहा है।

इसने यूट्यूब चैनल पर पर एक वीडियो अपलोड करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसमें उसने कहा था, ‘लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और उनके गिरोह के सदस्य मेरे साथ हैं। मैं सलमान खान को मार डालूंगा, क्योंकि उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है.’ ये वीडियो आरोपी ने राजस्थान में एक हाईवे पर वीडियो बनाया। उसे अपने चैनल पर अपलोड किया। जिसकी जांच करने के बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर हुए फायरिंग मामले में एक्टर का बयान दर्ज किया था। रिपोर्ट के मुताबकि, सलमान खान का बयान 9 पन्नों में दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात उनके घर पर पार्टी थी, जिसके कारण उन्हें देर से नींद आई और वह सुबह गोलियों की आवाज सुनकर उठे थे। वहीं अरबाज का बयान 4 पन्नों में दर्ज किया गया और उन्होंने कहा कि घटना के समय वो अपने जुहू वाले घर पर थे।

बता दें सलमान खान फायरिंग मामले में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कुल 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सलमान खान के पिता सलीम खान का भी बयान दर्ज किया जाएगा।

Continue Reading

Trending