Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बृजपाल तेवतिया पर हमला मामले में महिला कॉन्स्टेबल हिरासत में

Published

on

भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया, एके-47 से हमला, फोर्टिस अस्पताल में भर्ती, गृह मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी

Loading

भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया, एके-47 से हमला, फोर्टिस अस्पताल में भर्ती, गृह मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी

brijpal teotia bjp

पति के मर्डर के बदले का शक

मुरादनर/नई दिल्ली। यूपी के में भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर एके 47 से हमले की घटना से प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार तक में हलचल तेज हो गई है। मामले में पुलिस ने बागपत में तैनात महिला कॉन्स्टेबल सुनीता हसनपुरिया को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सुनीता राकेश हसनपुरिया की पत्नी है जो पहले दिल्ली पुलिस में था लेकिन फिर बर्खास्त हो गया था और बाद में कुख्यात बदमाश बन गया था। यूपी में एनकाउंटर में राकेश मारा गया था। बृजपाल तेवतिया पर शक था कि उन्होंने इस मामले में मुखबरी की।

मामले पर सियासत तेज

वहीं इस हाईप्रोफाइल मामले में सियासत भी तेज हो गई है, गृह मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी बताए जा रहे बृजपाल तेवतिया पर हमला मामले में राजनाथ सिंह ने खुद अधिकारियों से बातकर पूरे मामले की जानकारी ली है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में अराजक तंत्र और गुंडे खुलेआम काम कर रहे हैं, ये बहुत अफसोस की बात है। ऐसा लगता है जैसे वहां सरकार नाम की चीज रह नहीं गई है। यह गंभीर है, दुखद है। गाजियाबाद से बीजेपी सांसद वीके सिंह गुरूवार देर रात अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह पूरी ही घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। सिंह ने कहा, ‘हम नहीं जानते कि इसके पीछे कौन है। पहली बात ये है कि वह सुरक्षित हैं।’

बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। अगर अखिलेश सरकार नहीं संभाल पा रहे हैं तो इस्तीफा दे दें।

भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में यह जंगलराज का एक प्रदर्शन है। सत्ता के संरक्षण में ऐसी घटनाएं चल रही हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने एसपी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सरकार अपराधियों के साथ है और उनसे डरकर काम कर रही है।

वहीं, यूपी के डीजीपी जावीद अहमद ने बताया कि हमले में इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद कर ली गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीमें कई पहलुओं पर जांच कर रहे हैं। बृजपाल तेवतिया को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई, इसकी भी जांच की जाएगी।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी ने बताया कि यह पुरानी रंजिश का मामला दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की पहचान की गई है। बहुत जल्द केस को क्रैक किया जाएगा। जिन लोगों को पहचाना गया है, उनके साथ बृजपाल तेवतिया की पुरानी रंजिश है। पुलिस ने सिक्यॉरिटी क्यों हटाई, इसकी जांच होगी। चौधरी शुक्रवार सुबह फोर्टिस पहुंचे।

मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से साल 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके बृजपाल तेवतिया आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त थे।

नेशनल

राहुल गांधी ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, कहा- ये एक ब्लैक बाॅक्स है, किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के दौरान विपक्ष ने ईवीएम का मुद्दा जमकर उठाया था। हालांकि चुनावी नतीजे आने के बाद ये मुद्दा गायब सा हो गया था। अब एक बार फिर राहुल गाँधी ने ईवीएम का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने बिजनेसमैन एलन मस्क की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में ईवीएम एक ब्लैक बाॅक्स है और किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं है। हमारी चुनावी प्रकिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया है। राहुल ने इससे जुड़ी खबर को शेयर किया है। इस मामले में ईवीएम को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मुंबई पुलिस ने शिवसेना शिंदे गुट के सांसद रविंद्र वायकर के साले मंगेश पांडिलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगेश पांडिलकर पर यह आरोप है कि उसने मुंबई के गोरेगांव चुनाव केंद्र के अंदर पाबंदी के बावजूद मोबाइल का इस्तेमाल किया था।

मुंबई पुलिस ने पांडिलकर को मोबाइल देने के आरोप में चुनाव आयोग के एक कर्मचारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दरअसल, इस मामले में मुंबई की नॉर्थ पश्चिम सीट से चुनाव लड़नेवाले कई उम्मीदवारों की तरफ से भी शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। बता दें कि शिवसेना शिंदे के उम्मीदवार रविंद्र वायकर दोबारा काउंटिंग होने के बाद केवल 48 वोटों से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। इस पर काफी विवाद भी हुआ था।

 

Continue Reading

Trending