Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पुर्तगाल के एंटोनियो गुटेरेश ने यूएन महासचिव पद की शपथ ली

Published

on

Loading

Un General Secretary antonio-guterresसंयुक्त राष्ट्र। पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेश ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के नए महासचिव के रूप में शपथ ले ली।

गुटेरेश ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के वरिष्ठ राजनयिकों और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में यूएन महासभा के मौजूदा अध्यक्ष पीटर थॉमसन के समक्ष शपथ ली। गुटेरेश ने यूएन चार्टर की एक प्रति के ऊपर बायां हाथ रख और दाहिना हाथ हवा में उठाकर नियमों के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 13 अक्टूबर को गुटेरेश को संयुक्त राष्ट्र का नौवां महासचिव नियुक्त किया था। वह बान की-मून की जगह पद्भार संभालने वाले हैं, जो दिसंबर के अंत तक सेवानिवृत्त होंगे। गुटेरेश का पांच वर्षीय कार्यकाल एक जनवरी 2017 से शुरू होगा और 31 दिसंबर, 2021 तक खत्म होगा। गुटेरेश (67) ने जून 2005 से दिसंबर 2015 तक शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त के रूप में सेवाएं दीं। वह 1995 से 2002 तक पुर्तगाल के प्रधानमंत्री भी रहे।

गुटेरेश ने शपथ के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा को बताया कि वह सदस्य देशों द्वारा उनमें जताए गए विश्वास और आत्मविश्वास से सम्मानित महसूस कर रहे हैं और वह संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों व सिद्धांतों के निर्देशानुरूप काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह विश्व के स्थाई विकास एजेंडे को बेहतर तरीके से सहायता प्रदान कराने के लिए प्रणाली में सुधार हेतु संयुक्त राष्ट्र का नेतृत्व करेंगे।

नेशनल

राहुल गांधी ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, कहा- ये एक ब्लैक बाॅक्स है, किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के दौरान विपक्ष ने ईवीएम का मुद्दा जमकर उठाया था। हालांकि चुनावी नतीजे आने के बाद ये मुद्दा गायब सा हो गया था। अब एक बार फिर राहुल गाँधी ने ईवीएम का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने बिजनेसमैन एलन मस्क की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में ईवीएम एक ब्लैक बाॅक्स है और किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं है। हमारी चुनावी प्रकिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया है। राहुल ने इससे जुड़ी खबर को शेयर किया है। इस मामले में ईवीएम को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मुंबई पुलिस ने शिवसेना शिंदे गुट के सांसद रविंद्र वायकर के साले मंगेश पांडिलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगेश पांडिलकर पर यह आरोप है कि उसने मुंबई के गोरेगांव चुनाव केंद्र के अंदर पाबंदी के बावजूद मोबाइल का इस्तेमाल किया था।

मुंबई पुलिस ने पांडिलकर को मोबाइल देने के आरोप में चुनाव आयोग के एक कर्मचारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दरअसल, इस मामले में मुंबई की नॉर्थ पश्चिम सीट से चुनाव लड़नेवाले कई उम्मीदवारों की तरफ से भी शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। बता दें कि शिवसेना शिंदे के उम्मीदवार रविंद्र वायकर दोबारा काउंटिंग होने के बाद केवल 48 वोटों से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। इस पर काफी विवाद भी हुआ था।

 

Continue Reading

Trending