Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

टीम का आत्मविश्वास बढ़ाएंगे मारिया : सिल्वा

Published

on

Loading

पेरिस| फ्रांस के अग्रणी फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के कप्तान थियागो सिल्वा का मानना है कि एंजेल डी मारिया के आने से टीम में आत्मविश्वास का संचार बढ़ेगा। सिल्वा ने कहा, “मुझे लगता है कि वह टीम में और अधिक आत्वविश्वास पैदा करेंगे।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ब्राजील के राष्ट्रीय डिफेंडर सिल्वा ने कहा कि मारिया का खेल विविधता भरा है और इसीलिए उनकी गिनती खतरनाक खिलाड़ियों में की जाती है।

इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड में एक िनिराशाजनक सत्र के बाद मारिया ने 6 अगस्त को लीग-1 चैंपियन सेंट जर्मेन का रुख किया। उनके करार की राशि 6.3 करोड़ यूरो रही।

सिल्वा इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि अर्जेटीना के राष्ट्रीय खिलाड़ी मारिया सेंट जर्मेन के घरेलू मैदान-पार्क डेंस प्रिंसेस पर एक सकारात्मक प्रभाव डालेंगे और कोच लॉरेंट ब्लैंक के बिखरी टीम को मजबूती देंगे।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending