Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जज़्बे को सलाम: नवजात संग फौजी पति के अंतिम संस्कार में पहुंची मेजर पत्नी

Published

on

Loading

देश की रक्षा के लिए अपनी प्राण न्योछावर करने वाले जवान के परिवार का मोनबल कितना ऊंचा होता है, इसकी एक बानगी असम में देखने को मिली। यहां एक मेजर पत्नी अपनी पांच दिन की बच्ची को गोद में लेकर अपने विंग कमांडर पति के अंतिम संस्कार में पहुंची।

वहां मौजूद जिस किसी ने भी यह नजारा देखा उसकी आंखें भर आईं। वहां मौजूद हर कोई महिला के हौसले को सलाम कर रहा था। वायरल तस्वीर में दिख रही महिला का नाम मेजर कुमुद डोगरा है।

गौरतलब है कि 15 फरवरी को असम के माजुली जिले में भारतीय वायुसेना का एक माइक्रोलाइट विमान हादसे का शिकार हो गया था। इसमें विंग कमांडर दुष्यंत वत्स और एक अन्य पायलट की मौत हो गई थी।

वायरल हो रही यह तस्वीर वत्स के अंतिम संस्कार की है जिसमें कुमुद अपनी पांच साल की बच्ची को गोद में उठाकर जाते हुए दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि वह किस तरह अपनी बच्ची को तौलियों में लपेटे हुए आगे बढ़ रही हैं।

मेजर कुमुद के साथ इस दौरान और लोग भी मौजूद थे। तस्वीर के वायरल होते ही हर कोई अब महिला मेजर के जज्बे और साहस की तारीफ कर रहा है।

Continue Reading

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending