Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘गाजी’ अतुल कुलकर्णी के बगैर पूरी नहीं होती : राणा

Published

on

Loading

'गाजी' अतुल कुलकर्णी के बगैर पूरी नहीं होती : राणा

मुंबई | अभिनेता राणा दग्गुबाती ने ‘गाजी’ के अपने सह कलाकार अतुल कुलकर्णी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके बगैर यह फिल्म अधूरी रहती। राणा ने रविवार की सुबह ट्विटर पर अतुल की तारीफ की थी।

राणा ने ट्वीट किया, “सर आप ने हर तरह से एक मजबूती के साथ फिल्म ‘गाजी हमले’ को समर्थन दिया। ‘गाजी’ आप के बिना पूरी नहीं हो पाती।”

फिल्म ‘गाजी’ तेलुगू-हिंदी दोनों भाषाओं में है। यह 17 फरवरी को रिलीज होनी है। यह भारत-पाकिस्तान के 1971 के युद्ध के दौरान पनडुब्बी पीएनएस गाजी के रहस्यमय रूप से डूबने की घटना पर आधारित है।

राणा ने इस फिल्म में लेफ्टिनेंट कमांडर अर्जुन वर्मा की भूमिका निभाई है।

इस फिल्म का निर्देशन संकल्प ने किया है। इसमें तापसी पन्नू और के के मेनन भी हैं। यह फिल्म आंशिक रूप से उपन्यास ‘ब्लू फिश’ पर आधारित है, जिसे निर्देशक ने खुद लिखा है।

फिल्म की कहानी भारतीय पनडुब्बी एस21 के एक कार्यकारी नौसेना अधिकारी और उसके दल के बारे में है जो 18 दिनों तक पानी के नीचे रहता है। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता ओम पुरी भी एक केंद्रीय भूमिका में दिखेंगे।

मनोरंजन

सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई का है समर्थक

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बनवारी लाल गुर्जर है। वो लॉरेंस बिश्नोई का समर्थक बताया जा रहा है।

इसने यूट्यूब चैनल पर पर एक वीडियो अपलोड करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसमें उसने कहा था, ‘लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और उनके गिरोह के सदस्य मेरे साथ हैं। मैं सलमान खान को मार डालूंगा, क्योंकि उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है.’ ये वीडियो आरोपी ने राजस्थान में एक हाईवे पर वीडियो बनाया। उसे अपने चैनल पर अपलोड किया। जिसकी जांच करने के बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर हुए फायरिंग मामले में एक्टर का बयान दर्ज किया था। रिपोर्ट के मुताबकि, सलमान खान का बयान 9 पन्नों में दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात उनके घर पर पार्टी थी, जिसके कारण उन्हें देर से नींद आई और वह सुबह गोलियों की आवाज सुनकर उठे थे। वहीं अरबाज का बयान 4 पन्नों में दर्ज किया गया और उन्होंने कहा कि घटना के समय वो अपने जुहू वाले घर पर थे।

बता दें सलमान खान फायरिंग मामले में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कुल 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सलमान खान के पिता सलीम खान का भी बयान दर्ज किया जाएगा।

Continue Reading

Trending