Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका : टेनेसी में संदिग्ध हमलावर को पुलिस ने मार गिराया

Published

on

Loading

 

वाशिंगटन| अमेरिका के टेनेसी राज्य स्थित एंटियोक में पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को मार गिराया, जिसने सिनेमाघर में लोगों पर हमला किया था। राजधानी नैशविले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। घटना बुधवार दोपहर की है, जब पुलिस को एंटियोक के एक थियेटर में गोलियां चलने की सूचना मिली। यह स्थान नैशविले के बाहरी इलाके में स्थित है।

पुलिस के प्रवक्ता डैन एरॉन के मुताबिक, फोन पर सूचना मिलते ही पहले दो पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उसके बाद एक पुलिस दल घटनास्थल पर भेजा गया, जहां ‘मैड मैक्स : फ्युरी रोड’ फिल्म का शो चल रहा था। पुलिस दल ने मुठभेड़ में हमलावर को मार गिराया।

एरॉन ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस का मानना है कि हमलावर की मौत के साथ ही खतरा भी टल गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि 51 वर्षीय हमलावर एक श्वेत अमेरिकी नागरिक था और नैशविले में रहता था। हमले के दौरान उसने सर्जिकल मास्क पहन रखा था और थियेटर में किसी खतरनाक रसायन का छिड़काव किया था। उसके पास रायफल और कुल्हाड़ी थी। हमलावर ने एक व्यक्ति को कुल्हाड़ी से बुरी तरह घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के एजेंट तैनात किए गए हैं।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending