Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अन्ना हजारे दिल्ली में किसानों को संबोधित करेंगे

Published

on

गांधीवादी-समाजसेवी,अन्ना-हजारे,अधिग्रहण,किसानों,प्रतिनिधि,कार्यक्रम,मुख्यमंत्री

Loading

रालेगण-सिद्धि (महाराष्ट्र) | गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे केंद्र सरकार द्वारा पारित भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में दिल्ली में 24 फरवरी को किसानों की एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके एक सहयोगी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इस जनसभा में सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर सहित देश भर के 70 संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

एक वर्ष से अधिक समय के अंतराल पर अपने पहले बड़े कार्यक्रम में हजारे भूमि अधिग्रहण विधेयक पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर सकते हैं, जिसका किसान विरोध कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हजारे का दिल्ली का यह पहला दौरा होगा।

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending