Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका ने किया ‘उड़ता पंजाब’ का समर्थन

Published

on

प्रियंका ने किया 'उड़ता पंजाब' का समर्थन

Loading

प्रियंका ने किया 'उड़ता पंजाब' का समर्थन

पटना| बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ का सर्मथन करते हुए कहा कि लोकतंत्र में रचनात्मकता को रोकना नहीं चाहिए। प्रियंका ने संवाददाताओं से कहा, “मुझे नहीं लगता कि लोकतंत्र में रचनात्मकता पर रोक और नियंत्रण होना चाहिए। फिर वह चाहे ²श्य में हो या फिल्म के शीर्षक में। यह ऐसी चीज है, जिसे स्वतंत्र छोड़ देना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के जरिये ही लंबे समय के संघर्ष के बाद स्वतंत्रता हासिल।”

‘उड़ता पंजाब’ को लेकर उड़ते विवादों पर प्रियंका ने कहा, “सेंसर बोर्ड एक प्रमाणन का विभाग है, नियंत्रक नहीं।” उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में आप यह निर्देशित नहीं कर सकते कि किसको क्या खाना चाहिए और कौन से सामाजिक मुद्दे पर फिल्म देखनी चाहिए।” प्रियंका यहां भोजपुरी फिल्म ‘बम बम बोल रहा है काशी’ के प्रचार के लिए पहुंची थीं।

मनोरंजन

नहीं रहे दंगल गर्ल जायरा वसीम के पिता, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

Published

on

Loading

मुंबई। दंगल गर्ल जायरा वसीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता अब इस दुनिया मन नहीं रहे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी और लोगों से उन्हें अपनी दुआओं में याद करने की अपील भी की। पूर्व एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट शेयर किया है जिसमें वह पिता के साथ नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जायरा वसीम ने नोट में लिखा था, ‘मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि वो अपनी प्रार्थनाओं में उन्हें याद रखें और उनके लिए अल्लाह से क्षमा मांगें। कृपया प्रार्थना करें कि अल्लाह उनकी कमियों को माफ कर दे, उनकी कब्र को आराम की जगह बनाए, उन्हें किसी भी सजा से बचाए, उन्हें परलोक में आसानी प्रदान करे और उन्हें जन्नत का सबसे ऊंचा स्थान प्रदान करे और उन्हें मगफिरत दे।’

उन्होंने अपने पिता के साथ एक प्यारी-सी तस्वीर भी शेयर की और उनके निधन पर एक भावुक नोट लिखा। जायरा ने लिखा, ‘वास्तव में आंखें आँसू बहाती हैं और दिल दुखी होता है, लेकिन हम वही नहीं कहेंगे जो हमारे भगवान को पसंद हो। मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। कृपया उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें और अल्लाह से उनकी कमियों को माफ करने, उनकी कब्र को शांतिपूर्ण बनाने, उन्हें इसके अजाब से बचाने और आगे की उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए कहें। उन्हें आसानी से हिसाब दिया जाए और उन्हें जन्नत और मगरिरा का ऊंचा दर्जा दिया जाए। वास्तव में, हम अल्लाह के हैं और हम उनके ही पास जाएंगे।’

 

Continue Reading

Trending