Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बंगाल में भाजपा ‘किंग मेकर’ बनेगी : दिलीप घोष

Published

on

Loading

ghosh

कोलकाता| पश्चिम बंगाल विधनसभा चुनाव में सीटों की संख्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नजर दहाई अंकों पर है। उसे उम्मीद है कि 19 मई को राज्य में चुनाव परिणाम आने के बाद वह ‘किंग मेकर’ की भूमिका में रहेगी।

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने आईएएनएस के साथ साक्षात्कार में यह बात कही।

घोष ने कहा, “हम लोग पश्चिम बंगाल में कभी टक्कर में नहीं रहे। लेकिन, हम धीरे-धीरे मजबूत हो रहे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि भाजपा की चुनाव बाद निर्णायक भूमिका होगी। हम लोग किंग मेकर की भूमिका में होंगे। हमारी सीटों की संख्या दहाई अंकों में पहुंचेगी।”

जब उनसे कहा गया कि दहाई अंक का मतलब 10 से 99 तक होता है तो उन्होंने पलट कर कहा, “यह अपने-अपने नजरिए पर निर्भर करता है। आपके लिए यह 10 हो सकता है। हमारे लिए 99..या फिर इससे भी ज्यादा।”

बंगाल में पारंपरिक रूप से कमजोर माने जाने वाली भाजपा को गत लोकसभा चुनाव में दो सीटों के साथ अच्छी सफलता मिली थी और उसका मत प्रतिशत भी बढ़ कर 16.8 हो गया था जो 2009 में महज 6 प्रतिशत था।

लोकसभा चुनाव के कुछ महीनों बाद विधानसभा उप चुनाव में भी भाजपा को एक सीट मिली जो पार्टी को राज्य में 15 वर्षो के बाद नसीब हुई।

लेकिन, इसके बाद बीते साल राज्य में हुए निकाय चुनावों में भाजपा का बुरा हाल हुआ। पार्टी प्रदेश के एक भी नगरपालिका पर कब्जा नहीं जमा पाई। कोलकाता नगर निगम में उसे सिर्फ 7 सीटें मिलीं।

इस पर घोष ने कहा, “मोदी लहर के चलते हमलोग आगे बढ़े थे, लेकिन संगठनात्मक कमियों के चलते बढ़त कायम नहीं रख पाए।”

खड़गपुर सदर क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे दिलीप घोष ने कहा, “विगत एक साल से हमलोग जमीनी स्तर पर संगठन बना रहे हैं और राज्य भर में पार्टी को मजबूत कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि लोग अब उन्हें स्वीकार करने लगे हैं।

सरकार के गठन में निर्णायक भूमिका निभाने के दावा करने वाले घोष से जब पूछा गया कि क्या वह खंडित जनादेश की स्थिति में तृणमूल या वाम मोर्चा-कांग्रेस गठबंधन का समर्थन करेंगे? इस पर घोष ने कहा कि ऐसी स्थिति आने पर ही इसका फैसला किया जा सकता है।

घोष ने कहा कि इस बार चुनाव में भाजपा अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों से नहीं लड़ रही है, बल्कि लड़ाई विकास और बर्बादी के बीच है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, वाम मोर्चा और तृणमूल कांग्रेस ने अपने-अपने शासनकाल में बंगाल को बर्बाद होने के लिए छोड़ दिया।

मोदी-ममता में सांठगांठ के आरोप को खारिज करते हुए घोष ने कहा कि कांग्रेस-वाम मोर्चा और ममता में मिलीभगत है। अगर ऐसा नहीं होता तो राज्यसभा में कांग्रेस बहुमत में होने के बावजूद नारद स्टिंग के मामले को आचार समिति के पास क्यों नहीं भेज रही है?

उन्होंने कहा कि लोकसभा में भाजपा का बहुमत है, इसलिए इस मामले को आचार समिति के पास भेज दिया गया है।

घोष ने कहा कि उनकी छवि नेता से अधिक आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) के स्वयंसेवक की है और इससे उन्हें संगठन को मजबूत बनाने में मदद मिली है।

उन्होंने कहा, “संघ राष्ट्रवाद का पर्याय है और जोड़ने वाली शक्ति के रूप में काम करता है। लोकतंत्र में असहमति हो सकती है, बहस हो सकती है। इसे गुटबाजी नहीं कहा जा सकता।”

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending