Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी की चार्टर्ड हवाई यात्राओं की खर्च की जानकारी दें : कांग्रेस

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)| कांग्रेस ने बुधवार को वर्ष 2003 से 2007 के दौरान नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान भारत और भारत से बाहर 100 से ज्यादा चार्टर्ड विमान यात्राओं का खर्च वहन करने वाले की जानकारी मांगी है। कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि इन हवाई यात्राओं का खर्च 16.56 करोड़ था।

सिंघवी ने कहा, पूरा भारत जानना चाहता है, हम जानना चाहते हैं, मोदी की इन विमान यात्राओं के लिए किसने खर्च उठाया। इस संबंध में वर्ष 2007 में किए गए आरटीआई पूछताछ से कुछ भी जानकारी नहीं मिली।

सिंघवी ने हथियार विक्रेता संजय भंडारी मामले में राबर्ट वाड्रा का बचाव करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद के बारे में सरकार द्वारा लीक मेल से कुछ भी साबित नहीं होता है, जबकि मोदी की यात्राओं की जानकारी आधिकारिक रूप से आरटीआई द्वारा मांगी गई थी।

सिंघवी ने उस दौरान की आरटीआई की जानकारी देते हुए बताया कि मोदी ने कुछ जाने-माने उद्योगपतियों और व्यापार प्रमुखों के साथ 1 जुलाई 2007 को स्विट्जरलैंड की यात्रा, 16 जून 2007 को दक्षिण कोरिया की यात्रा, 15 अप्रैल 2007 को जापान की यात्रा, 1 नवंबर 2006 को चीन की यात्रा की।

उन्होंने भंडारी और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू की एक साथ तस्वीर को हवा में लहराते हुए आरोप लगाया कि वह (भंडारी) भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का निकट सहयोगी है।

कांग्रेस नेता ने मांग करते हुए कहा कि कैसे दिसंबर 2016 में भंडारी को विदेश जाने दिया गया जबकि उसी वर्ष भारत सरकार ने उसका पासपोर्ट कथित रूप से जब्त कर लिया था।

उन्होंने कहा, किसने विजय माल्या जैसे ही भंडारी को देश से भगाने में मदद की? 2016 में हमारी सरकार नहीं थी।

भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस से राबर्ट वाड्रा और हथियार विक्रेता संजय भंडारी के बीच संबंध को लेकर स्पष्टीकरण देने की मांग की थी।

Continue Reading

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending