Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जंग को आमादा चीन ने डोकलाम में लगाए 80 टेंट

Published

on

चीन, जंग, डोकलाम, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी, PLA, चीन, भारत

Loading

डोकलाम पर पिछले 7 सप्ताह से भारत और चीन के बीच तनातनी कम होने का नाम ले रही है। चीन ने डोकलाम पर सैना की मौजूदगी बढ़ा दी है।

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने डोकलाम में 80 टेंट लगा दिए हैं। यहां पर चीनी सेना ने टेंट लगाया है, वह स्थल उत्तर डोकलाम के पोस्ट डोलाम पठार से महज एक किमी दूर है।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक इलाके में चीनी सैनिकों की संख्या 800 से कम है यानी चीन ने यहां पर पीएलए  की पूरी बटालियन तैनात नहीं की है।

चीन ने विवादित इलाके में 350 भारतीय सैनिकों के मुकाबले 300 पीएलए सैनिक तैनात किए हैं। इन भारतीय सैनिकों ने 30 टेंट लगाए हैं।

हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने डोकलाम पर चीनी सैनिकों की मौजूदगी बढ़ाने की बात पर टिप्पणी करने से इनकार किया है।

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर किसी तरह की गतिविधि देखने को नहीं मिली है। वहीं, भारतीय सेना ने भी ऑपरेशन अलर्ट शेड्यूल को एडवांस कर दिया है। भारतीय सेना की दो सप्ताह की वार्षिक ट्रेनिंग कार्यक्रम को ऑपरेशन अलर्ट कहा जाता है। इसके तहत सेना को इलाके की जानकारी से अवगत कराया जाता है।

इसके तहत 33 सुरक्षाकर्मी चीन से सटे सिक्किम बॉर्डर की निगरानी कर रहे हैं। इस दो सप्ताह की अवधि में सेना के मूवमेंट के समय को नहीं जोड़ा जाता है।

आमतौर पर ऑपरेशन अलर्ट सितंबर आखिरी या अक्टूबर के शुरुआत में आयोजित किया जाता है। इसके तहत भारतीय सेना चीनी सेना को बिना कोई संकेत दिए यहां ठहरती है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending