Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

इस मनचले ने 40 महिलाओं से की छेड़खानी

Published

on

मुंबई पुलिस, छेड़खानी, 40 महिलाओं, मनचले

Loading

मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने महिलाओं से छेड़खानी करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया है।28 साल के जिब्रान सय्यद पर करीब 40 महिलाओं से छेड़खानी करने का आरोप है।

बांद्रा पूर्व में रहने वाला जिब्रान बांद्रा पश्चिम में पाली हिल और कार्टर रोड में राह चलती लड़कियों से छेड़छाड़ करता था।

बांद्रा अपराध शाखा के एपीआई नितिन पाटिल के मुताबिक जिब्रान एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर अपराध करता था। अपनी पहचान छिपाने के लिए वह मुंह पर अक्‍सर तौलिया बांधे रहता था। यहां तक कि उसने गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नम्बर भी गलत लगा रखा था।

हालांकि ढेर सारी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर पुलिस ने स्कूटर और उसके हुलिये की पहचान की और लोगों को सतर्क किया।

गुरुवार को जैसे ही एक शख्स ने पुलिस को उसके जैसे युवक को देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जिब्रान को दबोच लिया। जांच में सामने आया कि जिब्रान पर इसके पहले बलात्कार का आरोप भी लग चुका है।

करियर

राजस्थान बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Published

on

Loading

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए है। राजस्थान बोर्ड ने विज्ञान, वाणिज्य और कला सहित तीनों वर्ग के परिणाम घोषित किए हैं।

रोल नंबर से कैसे चेक करें रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड से 12वीं के परिणाम चेक करने के लिए बच्चे काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में नीचे दिए गए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप आसानी से 12वीं के नतीजे देख सकते हैं।

1. फोन या कम्प्यूटर के सर्च इंजन में राजस्थान बोर्ड की औपचारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in खोलें।

2. वेबसाइट खुलने के बाद Rajasthan Board 12th Result 2024 Link पर क्लिक करें।

3. अब साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के ऑप्शन में से अपनी स्ट्रीम चुन लें।

4. आपके सामने नई विंडो खुलेगी, इसमें अपना रोल नंबर सहित अन्य जानकारियां भरें।

5. नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। बस आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

Continue Reading

Trending