Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सुशांत केस की जांच करने मुंबई पहुंची पटना पुलिस को मुंबई पुलिस से नहीं मिल रही मदद

Published

on

Loading

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बेटे की मौत को लेकर एक्टर की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है जिसके बाद पटना पुलिस की एक टीम मामले की जांच को लेकर मुंबई में है। हालांकि पटना पुलिस की टीम को वहां मुम्बई पुलिस का बिलकुल भी सहयोग नहीं कर रही है। पटना पोलोके कभी ऑटो में तो कभी स्टार्स की कारों में जांच के लिए इधर उधर जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस जांच के पटना पुलिस की टीम का बिलकुल भी सहयोग नहीं कर रही है जिसके बाद पटना पुलिस टीम आने-जाने के लिए बीएमडब्ल्यू और जगुआर से लेकर ऑटो-रिक्शा और बाइक तक का इस्तेमाल कर रही है।

गुरुवार को पटना पुलिस को एक सफेद BMW कार में बांद्रा में कोटक महिंद्रा बैंक में देखा गया। जब लग्जरी कार में सवार पुलिस का वीडियो मीडिया में आई, तो टीम ने लक्जरी कार को छोड़ ऑटो-रिक्शा को चुना। उसी शाम पटना पुलिस की यही टीम सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के घर जगुआर कार में पहुंची।

वहीं इससे एक दिन पहले पटना पुलिस मुंबई क्राइम ब्रांच के दफ्तर, एक वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात करने बाइक सर पहुंची। हालांकि यह मुलाकात तो नहीं हो पाई।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending