Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत को फिर सबक सिखाने का समय : चीनी विशेषज्ञ

Published

on

Loading

बीजिंग, 25 जुलाई (आईएएनएस)| सीमा पर जारी गतिरोध के बीच एक चीनी विशेषज्ञ ने कहा है कि भारत को एक बार फिर सबक सिखाने का समय आ गया है, क्योंकि वह अड़ियल रुख अपनाए हुए है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और अर्थशास्त्र विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जॉन गोंग ने सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में एक टिप्पणी में कहा है, भारत के डोकलाम में उल्लंघन को लेकर लोगों का धैर्य कम हो रहा है।

उन्होंने कहा, इस तरह के बेलगाम पड़ोसी, भारत को समझ में आने वाली भाषा में जवाब देना चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट तौर पर 1962 के युद्ध का जिक्र करते हुए कहा, चीन के साथ भारत के साहस प्रदर्शन का इतिहास कभी उसका समर्थन नहीं करता है। यदि भारतीय पक्ष की स्मृति कमजोर हो गई है तो एक दूसरा सबक दिया जाना चाहिए।

हालिया सीमा गतिरोध तब पैदा हुआ, जब बीते महीने डोकलाम में चीनी जवानों को भारत ने सड़क निर्माण करने से रोका। भारत ने कहा कि यह इलाका भूटान का है और यह सड़क भारत के लिए रणनीतिक हितों के लिए खतरा हो जाएगी।

उन्होंने कहा है, भारत के इस तर्क से यह भान होता है कि उसकी सेना जमीनी तौर पर कमजोर है। भारत का रुख है कि डोकलाम चीन और भूटान के बीच विवादित क्षेत्र है और उसे इसके संरक्षित राज्य भूटान द्वारा आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने कहा है, इसके अलावा यह भी दावा है कि चीन का डोकलाम में सड़क निर्माण ‘चिकन नेक’ को रणनीतिक तौर पर खतरा है।

‘चिकन नेक’ से तात्पर्य 27 किमी चौड़े सिलीगुड़ी कॉरिडोर से है, जो डोकलाम के दक्षिण में है। यह शेष भारत को पूर्वोत्तर हिस्से से जोड़ता है।

लेख में कहा गया है कि चीन डोकलाम में सीमा चौकियों पर बेहतर सैन्य सुविधा के लिए सड़क का निर्माण करने का प्रयास कर रहा है और भारत पर सुरक्षा देने के बहाने घुसपैठ करने का आरोप लगाया गया है।

लेख में कहा गया है, चीन, सिक्किम या भूटान नहीं है, जहां भारत की सामरिक रणनीति काम करती है।

लेखक में सीमा विवाद व कश्मीर विवाद के बीच संबंध भी स्थापित किया गया है।

विशेषज्ञ ने कहा है, भारत ने इस आधार पर उल्लंघन कर दूसरे देश में दाखिल होने का साहस किया है, यदि इस तरह का तर्क सही है तो पाकिस्तान के निमंत्रण पर एक तीसरा देश निश्चित तौर पर कश्मीर में दाखिल हो सकता है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending