Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

लंदन पुलिस ने टाला टेरिस्ट अटैक, महिला आतंकी को गोली मारी, छह अरेस्ट

Published

on

Loading

टेरिस्ट अटैक इन लंदन

लंदन। उत्तर-पश्चिमी लंदन में एक मकान में छापेमारी के दौरान एक महिला को गोली मारने के बाद पुलिस ने एक ‘सक्रिय आतंकी साजिश’ को नाकाम करने का दावा किया है। बीबीसी की रपट के मुताबिक, हालिया आतंकवाद रोधी अभियानों में महिला की तलाश थी। गोली लगने के बाद उसकी हालत नाजुक, लेकिन स्थिर बनी हुई है।

लंदन की महानगर पुलिस ने कहा कि शहर के उत्तर-पश्चिम में स्थित विलेस्डेन में गुरुवार शाम एक मकान में घुसने के बाद अधिकारियों ने महिला को गोली मारी। छापेमारी के दौरान छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि जांच जारी है, लेकिन खतरा ‘बरकरार’ है।

यह भी पढ़ें मालवाहक जहाज से टकराकर डूबा रूसी युद्धपोत

विलेस्डेन में 20 व 16 साल के दो युवकों तथा 20 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया गया। वहीं केंट में 43 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया गया।

विलेस्डेन में दो और लोगों को तब गिरफ्तार किया गया, जब वे अपने घर वापस लौटे। दोनों की उम्र 28 साल है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार रात का अभियान गुरुवार दिन में आतंकवादी वारदात के शक में एक व्यक्ति की संसद के समीप गिरफ्तारी से संबंधित नहीं है। व्यक्ति के थैले से कई चाकू बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

महानगर पुलिस के सहायक उपायुक्त नील बसु ने कहा, “गुरुवार को की गई गिरफ्तारियों से हमें लगता है कि उनके कारण जो खतरा था, उससे हमने निजता पा ली है।” यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिस ने एक आतंकवादी साजिश विफल कर दी है? बसु ने कहा, “बिल्कुल।”

पुलिस ने कहा कि सभी को आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता, आतंकवादी गतिविधियों की तैयारी करने तथा आतंकवादी गतिविधियों के लिए लोगों को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार संदिग्धों को दक्षिण लंदन के एक पुलिस थाने में हिरासत में रखा गया है।

इससे पहले गुरुवार को महानगर पुलिस के आतंकवाद रोधी कमान इकाई के सशस्त्र अधिकारियों ने संसद के समीप 27 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया था। जिस जगह पर उसे गिरफ्तार किया गया, वह जगह पिछले महीने हुई आतंकवादी घटना की जगह से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि व्यक्ति संसद मार्ग पर जमीन पर लेटा हुआ था, जहां से संसद तथा ब्रिटिश सरकार की इमारतें नजर आती हैं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending