Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

भाजपाई महारथी गुरुवार से चुनावी रण में दिखाएंगे दम

Published

on

Loading

BJPलखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्म्मीदवारों के समर्थन में भाजपा के स्टार प्रचारकों व नेताओं का चुनावी दौरा गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। पार्टी के कई नेता दो फरवरी को उम्मीदवारों के प़़क्ष में जनसभा करने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में होंगे।

केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा जहां एटा, मैनपुरी, हाथरस और मथुरा में होंगे। वहीं सांसद हेमा मालिनी बागपत, मेरठ एवं गाजियाबाद जिले में होंगी। इसी तरह योगी आदित्यनाथ बदायूं, हाथरस, मथुरा एव बुलन्दशहर जिले में जनसभाओं को संबोधित करेंगे, तो भाजपा बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय 2 फरवरी को कोरारा गांव मोहनलालगंज लखनऊ में जनसभा करेंगे।

भाजपा के प्रदेश सहमीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने आईपीएन को बताया कि केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र 2 फरवरी को एटा, मैनपुरी, हाथरस और मथुरा जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मिश्र 2 फरवरी को दोपहर 11:50 बजे एटा जिले में नगरपालिका मैदान जैथरा अलीगंज, दोपहर 1:00 बजे छोटा क्रिश्चियन मैदान मैनपुरी, दोपहर 2:20 बजे सासनी मैदान हाथरस एवं दोहपर 3:30 बजे मथुरा जिले में बरसाना मैदान छाता विधानसभा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

वहीं भाजपा सांसद हेमा मालिनी 2 फरवरी को बागपत, मेरठ एवं गाजियाबाद जिले में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगी। सांसद हेमा मालिनी 2 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे बागपत जिले में जनता वैदिक डिग्री कॉलेज मैदान बड़ौत, दोपहर 1:20 बजे मेरठ जिले में ग्राम किठौली सिवालखास विधानसभा एव दोपहर 2:40 बजे गाजियाबाद जिले में मोदी इंटर कालेज मैदान मोदीनगर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी। उन्होंने बताया कि भाजपा बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय 2 फरवरी को दोपहर 12 बजे कोरारा गांव मोहनलालगंज लखनऊ में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

इसी प्रकार भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ बदायूं, हाथरस, मथुरा एव बुलन्दशहर जिले में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ गुरुवार दोपहर 11:50 बजे बदायूं में जनसभा को सम्बोधित करेगें। वहीं दोपहर 1:10 बजे हाथरस जिले में क्रीडा स्थल मैदान सिकन्दरामऊ में, दोपहर 2:20 बजे मथुरा जिले में राल मैदान छट्टी करा रोड़ गोवर्धन एवं दोपहर 3:40 बजे बुलन्दशहर जिले में रामलीला ग्राउण्ड रामबाडा सिकन्दराबाद में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending