Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दिल्ली में वेलेंटाइन थीम आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन जल्द

Published

on

Loading

दिल्ली में वेलेंटाइन थीम आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन जल्द

नई दिल्ली | टीवी शो ‘ये हैं मोहबब्तें’ में शगुन की भूमिका निभाकर लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री अनीता हसनंदानी दिल्ली में अमित और निकिता आर्या द्वारा आयोजित वेलेंटाइन थीम पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी। अमित एवं निकिता आर्या की वेलेंटाइन थीम पर आधारित ‘फेयरीटेल’ प्रदर्शनी भारत की शीर्ष फैशन, आभूषण, लाइफस्टाइल प्रदर्शनियों में से एक है। पूरे दिन चलने वाली यह प्रदर्शनी शुक्रवार को रोहिणी के क्राउन प्लाजा होटल में आयोजित होगी।

इसमें प्यार के मौसम को दर्शाने वाले कपड़ों, आभूषणों, एक्सेसरीज, घरेलू सामान, उपहरा, जूते, बैग जैसी चीजे प्रदर्शित की जाएंगी।

निकिता के मुताबिक, “हमारी प्रदर्शनी लोगों के लिए दुनिया के विभिन्न रूझानों को अपनाने का माध्यम है। बेहतरीन उत्पादों की ढेर सारी खरीदारी के साथ मुफ्त में ब्यूटी सर्विस भी प्रदान की जाएगी, मुफ्त उपहार, मनोरंजक गतिविधियां, थीम पर आधारित सजावट और भी बहुत कुछ होगा। प्रदर्शनी ग्लैमर और मनोरंजन से भरपूर होगा।”

इस प्रदर्शनी में शामिल हुए लोग अनीता से बात भी कर सकेंगे, संगीत और अन्य गतिविधियों का लुत्फ उठा सकेंगे।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending