Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘एमएस धोनी..’ के नए गाने में झलक रहा धोनी का प्यार

Published

on

एमएस धोनी

Loading

एमएस धोनीनई दिल्ली| फिल्म ‘एमएस धोनी-द अनटोल्ट स्टोरी’ का नया गाना ‘कौन तुझे’ में धोनी और उनकी पूर्व प्रेमिका प्रियंका झा के रोमांस को दर्शाया गया है। फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होने से पहले ही कई रिकॉर्ड बना लिए हैं। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी पर आधारित है और इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म है।

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्र के मुताबिक, साक्षी से शादी करने से पहले धोनी प्रियंका झा के साथ थे। प्रियंका झा की एक दुर्घटना में मौत हो चुकी है। इस गाने में धोनी और प्रियंका झा के बीच के रोमांस को दर्शाया गया है।

अरुण पांडे और फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending