Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी ने पोखरण परमाणु परीक्षण के लिए वाजपेयी का माना लोहा

Published

on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पोखरण परमाणु परीक्षण, प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी,

Loading

 

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वर्ष 1998 में आज ही के दिन एक परमाणु परीक्षण करने को लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भारतीय वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना की। मोदी ने कहा, “राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर सभी को, खासतौर पर हमारे परिश्रमी वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकी को लेकर उत्साहित लोगों का अभिवादन।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पोखरण परमाणु परीक्षण, प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी,

प्रधानमंत्री ने कहा, “हम पोखरण में वर्ष 1998 में साहस दिखाने के लिए अपने वैज्ञानिकों और राजनीतिक नेतृत्व के आभारी हैं।”

उन्होंने कहा, “दुनिया पोखरण (परमाणु) परीक्षणों के बारे में भली-भांति जानती है। अटल जी के नेतृत्व में सफल परीक्षण किए गए और पूरी दुनिया ने भारत का लोहा माना। वैज्ञानिकों ने देश को गौरवान्वित किया।”

उन्होंने कहा, “अगर हमारा प्रधानमंत्री कमजोर होता, तो वह उस दिन भयभीत होता। लेकिन अटल जी वैसे नहीं हैं। वह भयभीत नहीं हुए।”

मोदी ने कहा, “पोखरण के लोगों की भी प्रशंसा की जानी चाहिए जिन्होंने परीक्षणों की योजना बनाने और उनका संचालन किए जाने की पूरी अवधि के दौरान शांति कायम रखी। उन्होंने अन्य सभी चीजों से बढ़कर देश के हित को महत्व दिया।”

उन्होंने कहा, “आइये, हम समाज में प्रौद्योगिकी को और समाहित करें। प्रौद्योगिकी में बदलाव लाने की असीम क्षमता है।”

भारत ने 11 मई, 1998 को राजस्थान के पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था। दो दिन बाद दूसरा परमाणु परीक्षण किया गया था। भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण भी पोखरण में किया था। पहला परीक्षण 18 मई, 1974 को किया गया था।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending