Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को राष्ट्रीय पुरस्कार देने से सरकार ने फिर हटाया ध्यान

Published

on

Loading

नई दिल्ली। विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार 85 लोगों को पद्म अवॉर्ड दिए गए हैं। तीन लोगों को पद्म विभूषण, नौ लोगों को पद्म भूषण और 73 लोगों को पद्मश्री से नवाजा गया है।

major dhyan chand के लिए इमेज परिणाम

भारत सरकार ने बृहस्पतिवार की रात दोनों को पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने की घोषणा की लेकिन एक बार फिर हॉकी के जनक दद्दा ध्यानचंद को नजरअंदाज कर दिया गया है। भारतीय खेल के इतिहास में दद्दा ध्यानचंद का बड़ा योगदान रहा है लेकिन भारत सरकार लगातार उनके नाम पर विचार तक नहीं करती है। यह भी रोचक बात है कि खेल मंत्रालय ने उनके नाम की सिफारिश की थी लेकिन सरकार ने इसपर विचार नहीं किया।

major dhyan chand के लिए इमेज परिणाम

यह भी रोचक बात है कि सचिन तेंदुलकर को महज़ 24 घंटे के अंदर आनन-फानन में भारत रत्न दे दिया जाता है लेकिन इस देश की विड्मना  है कि हॉकी के जादूगर की सुनहरी कामयाबियों के बावजूद उन्हें नजरअंदाज किया जाता रहा है।

major dhyan chand के लिए इमेज परिणाम

70 और 80 दशक में भारतीय हॉकी को नई पहचान दिलाने वाले मेजर ध्यानचंद को अब तक उनकी कामयाबी के सरकार ने कभी कुछ नहीं किया है। खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद को याद किया जाता है लेकिन अब उनको भारत रत्न देने के बारे में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ध्यानचंद के बेटे और 1975 की विश्वविजेता भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे अशोक ध्यानचंद 2012 से सरकार से गुहार लगा चुके हैं कि उनके पिता को भारत रत्न मिले लेकिन सरकार है जो तस-मस तक नहीं हो रही है। हालांकि सरकार उन्हें महान खिलाड़ी बताती लेकिन अवॉर्ड देने के नाम पर किनारा करती है।

विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार 85 लोगों को पद्म अवॉर्ड दिए गए हैं। तीन लोगों को पद्म विभूषण, नौ लोगों को पद्म भूषण और 73 लोगों को पद्मश्री से नवाजा गया है।

ये सम्मान कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और अभियांत्रिकी, लोक मामलों, सिविल सेवाओं, व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में दिए जाते हैं। पद्मविभूषण पुरस्कार कला-संगीत के क्षेत्र में इलैयाराजा, साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में परमेश्वरन और कला-संगीत के क्षेत्र में गुलाम मुस्तफा खान को मिला है।

जिन नौ लोगों को पद्म भूषण सम्मान दिया गया है उनमें पंकज आडवाणी को खेल के क्षेत्र में, महेन्द्र सिंह धोनी को क्रिकेट में योगदान के लिए, केरल के फिलीपोज मार क्रिसोटम को, पब्लिक अफेयर्स के क्षेत्र में रूस के अलेक्जेंडर कदाकिन को पद्म भूषण सम्मान मिला है। पांच अन्य लोगों को यह सम्मान प्रदान किया गया है। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में अरविंद गुप्ता और विजयलक्ष्मी नवनीत कृष्णन को पद्म श्री से नामित किया गया है। भज्जू श्याम को कला के क्षेत्र में, सुभाषिनी मिस्त्री और सुधांशु बिस्बास को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किए जाने का एलान हुआ है। इनके अलावा 68 और लोगों को यह पुरस्कार से नवाजा गया।

खेल-कूद

ऋषभ पंत पर लगा बैन, अगले मैच में नहीं आएंगे नजर, जानें वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर एक मैच का बैन लग गया है। ऐसे में अब पंत अब अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे। पंत पर ये बैन स्लो ओवर रेट के चलते लगा है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात मई को दिल्ली कैपिटल्स की 20 रन की जीत के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच के आखिरी ओवर में तय समय से 10 मिनट पीछे थी।

आईपीएल से जारी बयान के मुताबिक, “दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर सात मई 2024 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है।’”

दिल्ली की टीम को इससे पहले सत्र की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स (31 मार्च) और कोलकाता नाइट राइडर्स (तीन अप्रैल) के खिलाफ धीमी ओवर का दोषी पाया गया था। आईपीएल के बयान के मुताबिक,‘‘न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का मौजूदा सत्र का तीसरा अपराध है, इसलिए ऋषभ पंत पर 30 लाख रुपये के जुर्माना लगाया गया है और एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया।’’ इस मामले में दिल्ली की टीम के अन्य खिलाड़ियों को पर भी इस मामले में जुर्माना लगाया गया है।

Continue Reading

Trending