Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘हैलो नान’ में काम करना आसान नहीं था : वैभव रेड्डी

Published

on

Loading

चेन्नई| डरावनी-हास्य तमिल फिल्म ‘हैलो नान पेई पेसुरेन’ की रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता वैभव रेड्डी ने कहा कि फिल्म में काम करना मजेदार तो था, लेकिन यह थकाने वाला भी था। वैभव ने कहा, “डरावनी फिल्म में काम करना आसान नहीं है। इसमें काफी मेहनत की जरूरत होती है। हालांकि ‘हैलो नान’ में काम करने में मुझे मजा आया, लेकिन मुझे इसके लिए अन्य फिल्मों से कहीं ज्यादा मेहनत करनी पड़ी।”

एस भास्कर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ऐश्वर्या राजेश, ओविया और वीटीवी गणेश मुख्य भूमिकाओं में हैं।

वैभव ने कहा, “हमें हर चीज की कल्पना करके ही अभिनय करना था। किसी चीज को देखकर उस पर प्रतिक्रिया करना आसान होता है, लेकिन बिना किसी चीज को देखे डरने का अभिनय करना बेहद मुश्किल है। हमें चीखना, चिल्लाना और गिरना था। इसमें काफी शारीरिक ऊर्जा की जरूरत होती है।”

वैभव को अपने किरदार के लिए नया उच्चारण भी सीखना पड़ा।

वैभव को फिल्म में अपना नृत्य कौशल दिखाने का भी मौका मिला।

फिल्म को दिसम्बर में रिलीज किए जाने की योजना है।

मनोरंजन

सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई का है समर्थक

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बनवारी लाल गुर्जर है। वो लॉरेंस बिश्नोई का समर्थक बताया जा रहा है।

इसने यूट्यूब चैनल पर पर एक वीडियो अपलोड करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसमें उसने कहा था, ‘लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और उनके गिरोह के सदस्य मेरे साथ हैं। मैं सलमान खान को मार डालूंगा, क्योंकि उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है.’ ये वीडियो आरोपी ने राजस्थान में एक हाईवे पर वीडियो बनाया। उसे अपने चैनल पर अपलोड किया। जिसकी जांच करने के बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर हुए फायरिंग मामले में एक्टर का बयान दर्ज किया था। रिपोर्ट के मुताबकि, सलमान खान का बयान 9 पन्नों में दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात उनके घर पर पार्टी थी, जिसके कारण उन्हें देर से नींद आई और वह सुबह गोलियों की आवाज सुनकर उठे थे। वहीं अरबाज का बयान 4 पन्नों में दर्ज किया गया और उन्होंने कहा कि घटना के समय वो अपने जुहू वाले घर पर थे।

बता दें सलमान खान फायरिंग मामले में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कुल 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सलमान खान के पिता सलीम खान का भी बयान दर्ज किया जाएगा।

Continue Reading

Trending