Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

हेमा मालिनी के गोदाम में हुई 90 हजार की चोरी, इस घरवाले पर शक

Published

on

Loading

मुंबई| बॉलीवुड अभिनेत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हेमा मालिनी के गोदाम में चोरी होने का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस इस अपराध के संदिग्ध एक घरेलू नौकर की तलाश कर रही है।

चोरी होने का मामला मंगलवार को सामने आया, जब नौकर के बगैर बताए अचानक पांच-छह दिनों तक गायब होने पर मैनेजर को शक हुआ और उन्होंने अंधेरी वेस्ट के डी. एन. नगर में स्थित गोदाम का दौरा किया।

गोदाम से गायब हुए सामान में शूटिंग संबंधी कई चीजें, परिधान, मूर्तियां और कृत्रिम जेवरात जैसी चीजें शामिल हैं, जिनका आम तौर पर फिल्म की शूटिंग और शो के लिए हेमा द्वारा उपयोग किया जाता था। इन सब चीजों की कुल कीमत करीब 90 हजार रुपये है।

सहायक पुलिस आयुक्त डी. भार्गुडे ने बुधवार को मीडिया से कहा था कि संदिग्ध नौकर के खिलाफ जुहू पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज की गई है। नौकर गोदाम के केयरटेकर के रूप में कार्यरत था।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending