Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

हिलेरी रविवार करेंगी राष्ट्रपति चुनाव अभियान की घोषणा?

Published

on

Loading

वाशिंगटन| अमेरिकी की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन रविवार को 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान की आधिकारिक घोषणा कर सकती हैं। समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क डेली न्यूज’ ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि हिलेरी वीडियो या फिर सोशल मीडिया के जरिए अपने राष्ट्रपति चुनाव अभियान की घोषणा कर सकती हैं।

अधिकारी के मुताबिक, हिलेरी छोटे-छोटे आयोजनों के जरिए लोवा और न्यू हैंपशायर सहित उन राज्यों में चुनावी अभियान शुरू कर सकती हैं, जहां जल्दी चुनाव होने हैं।

वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ 2008 के राष्ट्रपति चुनावों में हार के बाद जब हिलेरी से दोबारा राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने दृढ़ता से इंकार कर दिया था।

हालांकि, पिछले कुछ सालों में देश में उनकी छवि में निखार आया है।

हिलेरी खेमे ने न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन शहर में नए कार्यालय के लिए किराए पर एक जगह लेने के करार कर लिया है।

हिलेरी, ओबामा के राष्ट्रपति कार्यकाल 2009-2013 में 67वीं विदेश मंत्री रहीं। इससे पहले उन्होंने 2001 से 2009 तक अमेरिकी सीनेट में न्यूयॉर्क का प्रतिनिधित्व किया।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending