Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

हिमानी शिवपुरी को पसंद नहीं सेक्स कॉमेडी

Published

on

Loading

दिग्गज अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी का कहना है कि वह सेक्स कॉमेडी फिल्मों से दूरी बनाए रखना पसंद करती हैं, लेकिन इस तरह की फिल्मों में काम कर रहे लोगों के साथ उन्हें कोई परेशानी नहीं है। हिमानी ने कहा, “मैं सेक्स कॉमेडी फिल्मों में काम नहीं करती और जो लोग इस तरह की फिल्मों में काम करते हैं। उनसे मुझे कोई परेशानी नहीं है, क्योंकि सिनेमा, कला और थिएटर समाज का आईना है। लोग इस तरह की फिल्मों को पसंद करते हैं, इसलिए इस तरह की फिल्में बनती हैं। जिस दिन लोग इस तरह की फिल्में देखना छोड़ देंगे। इनका बनना भी बंद हो जाएगा।”

हिमानी का मानना है कि सेक्स जीवन का सच है, इसलिए इसे अच्छे तरीके से पर्दे पर दिखाना चाहिए।

उन्होंने अपनी आगामी फिल्मों के बारे में बताया, “मौजूदा समय में मैं दो फिल्मों में काम कर रही हूं। ‘वेडिंग पुलाव’ और ‘द ब्लैक ट्रूथ’। ‘द ब्लैक ट्रूथ’ बिहार में हुई एक वास्तविक घटना पर आधारित है।”

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending