Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

हास्य से भरपूर देसी कहानी है ‘करीब करीब सिंगल’

Published

on

Loading

मुंबई, 10 नवंबर (आईएएनएस)| अभिनेता इरफान खान अपनी आगामी फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ को लेकर उत्साहित हैं और वह आशा करते हैं कि दर्शकों को इस फिल्म में नयापन मिलेगा और यह उन्हें पसंद आएगी।

इरफान ने कहा कि उन्हें दक्षिण भारतीय अभिनेत्री पार्वती के साथ काम करने में बहुत मजा आया, जो इस फिल्म से बॉलीवुड में आगाज कर रही हैं।

इरफान ने अपने बयान में कहा, मैं उस उद्धरण का जिक्र करना चाहूंगा, जिसमें मैं फिल्म में पार्वती के लिए गाता हूं, ‘बड़े अच्छे लगते हैं ये धरती, ये नदिया और तुम..’मतलब मुझे धरती, नदी और आप पसंद हैं।’ जिस तरह से फिल्म में हमारे किरदार अपना सफर तय करते हैं, उनके साथ काम करना शानदार अनुभव रहा।

अभिनेता ने आगे कहा, यह ढेर सारे हास्य से भरपूर देसी कहानी है। यह दक्षिण और उत्तर भारत का मेल है और मुझे लगता है कि दर्शक इसमें नयापन पाएंगे और इसे पसंद करेंगे।

फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ शुक्रवार (आज) रिलीज हो गई।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending