Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

स्मृति ईरानी अमेठी पहुंचीं, किसानों से मुलाकात की

Published

on

smriti-irani

Loading

लखनऊ/अमेठी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को यहां किसानों के बीच हैं। प्रदेश सरकार के खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति भी अमेठी आने का कार्यक्रम बना चुके हैं। अमेठी से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं स्मृति ईरानी मंगलवार सुबह करीब सात बजे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बाल्यान के साथ लखनऊ पहुंचीं।

इसके बाद सड़क मार्ग से सुबह साढ़े नौ बजे अमेठी पहुंच गईं। उन्होंने सीधे किसानों का रुख किया। स्मृति यहां किसानों की समस्याएं सुन रही हैं। उन्होंने तिलोई के फतेहपुर राजा गांव में फसल बर्बाद होने के सदमे से जान गंवाने वाले एक किसान के परिवार से मुलाकात की। वह अमेठी में करीब नौ घंटे तक रहेंगी। इस दौरान उनका किसानों के साथ ही पार्टी कार्यकर्ता व अन्य लोगों से मिलने का कार्यक्रम है। अमेठी में चार विधान सभाओं में किसान पंचायत का आयोजन होगा। दोनों मंत्री शाम को दिल्ली रवाना होंगे।

उधर, लोकायुक्त की जांच के घेरे में आए उत्तर प्रदेश के खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति अमेठी के दो विधानसभा क्षेत्रों में जाकर ट्राईसाइकिल वितरित करेंगे। उनका कार्यक्रम एक हजार ट्राई साइकिल बांटने का है। सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी 18 व 19 मई को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में होंगे।

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending