Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

स्माट्र्रान छत्तीसगढ़ में लगाएगी उत्पादन इकाई

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)| घरेलू प्रौद्योगिकी और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) कंपनी स्माट्र्रान ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया, जिसके तहत कंपनी राज्य के प्रौद्योगिकी अवसंरचना में बदलाव के लिए प्रौद्योगिकी और उत्पादन संयंत्र लगाएगी। इस एमओयू पर मुख्यमंत्री रमन सिंह और स्माटर्रन के संस्थापक और अध्यक्ष महेश लिंगारेड्डी की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए, जिससे कंपनी के लिए स्मार्ट हेल्थ, अवसंरचना, शिक्षा और घर समेत कई क्षेत्रों में अवसर पैदा होंगे।

लिंगारेड्डी ने एक बयान में कहा, गहन शोध के बाद विकसित किए गए अपने उत्पादों के साथ हम छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर राज्य के प्रौद्योगिकी अवसंरचना को बदलने तथा राज्य को अत्याधुनिक व्यक्तिगत सेवाएं देने की उम्मीद करते हैं।

स्माटर्रन के ब्रांड एंबेसडर जाने-माने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं। कंपनी राज्य में स्मार्टफोन, लैपटॉप समेत कई आधुनिक प्रौद्योगिकी उत्पादों का उत्पादन करेगी, जिससे राज्य में बड़ी मात्रा में रोजगार पैदा होगा।

Continue Reading

नेशनल

लोगों ने साफ तौर पर कह दिया वो देश को मोदी और अमित शाह से नहीं चलवाना चाहते : राहुल गांधी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस दफ्तर में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम सिर्फ भाजपा के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ रहे थे, हम हिंदुस्तान की तमाम सस्थाओं के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। मोदी और शाह ने इन सभी संस्थाओं को डराया धमकाया। हमारी लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मेरे दिमाग में पहले से था, जब इन्होंने हमारा बैंक अकाउंट सीज किया। मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला। तभी मुझे लगने लगा था कि हिंदुस्तान की जनता इनके खिलाफ एक साथ खड़ी हो जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि जहां भी गठबंधन लड़ा हम एक होकर लड़े, हमने हिंदुस्तान को एक नया विजन दिया है। देश ने साफ तौर पर कह दिया कि वह देश को मोदी और अमित शाह से नहीं चलवाना चाहते। राहुल गांधी ने कहा कि इस संविधान को बचाने का काम गरीबों ने किया है। मैं उनको धन्यवाद कहना चाहता हूं, कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। हमने जो वादे किए हैं हम उन्हें हर हाल में पूरा करेंगे।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि यह जनता की जीत है, ये लोकतंत्र की जीत है। पीएम नरेंद्र मोदी की यह नैतिक हार है। खरगे ने कहा कि राहुल गांधी दोनों यात्राओं का असर हुआ है तभी इंडिया गठबंधन इतनी सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा कि यह जनता को जीत है, विनम्रता से जनता का जनमत स्वीकार करते हैं। जनता ने किसी एक पार्टी को बहुमत नहीं दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी को यह राजनैतिक और नैतिक हार है, नैतिक दृष्टि से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इंडिया गठबंधन ने प्रतिकूल माहौल में चुनाव लड़ा। शुरू से आखिर तक कांग्रेस का कैंपेन पॉजिटिव था। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नैतिक दृष्टि से पीएम मोदी को बड़ा नुकसान हुआ है। इंडिया गठबंधन ने प्रतिकूल चुनाव लड़ा। हमारे खिलाफ कई अभियान चलाये। हमने महंगाई, बेरोज़गारी और मज़दूरों की बदहाली को मुद्दा बनाया। लोग हमसे इन मुद्दों पर जुड़े हमारा साथ दिया। कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में जो झूठ फैलाया वो भी जनता ने समझ लिया। राहुल गांधी की न्याय यात्रा सफल रही।

Continue Reading

Trending