Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सेल्‍फी के चक्‍कर में नाव में सवार 11 युवक डूबे, 2 मरे और 6 लापता

Published

on

सेल्फीव, नाव, महाराष्ट्र, नागपुर, वेना नदी

Loading

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर की वेना नदी में डोंगी नाव में सवार 11 लोग डूब गए। अभी तक तीन लोगों को बचाया गया है और दो शव बरामद किए गए हैं। छह लोगों की तलाश जारी है।

यह हादसा नागपुर की कलमेश्वर तहसील की वेना नदी में हुआ। मौके पर एसडीआरएफ, गोताखोरों और पुलिस की टीम शवों की तलाश में जुटी है।नागपुर ग्रामीण के एसपी शैलेष बलकावड़े ने कहा, शाम 6 से 6.30 के बीच हुई घटना में सात लोगों के डूबने की आशंका है।

तीन लोगों दो नाविक और एक छात्र को बचा लिया गया है। एक शव रात में निकाला गया। अधिकारी के मुताबिक- नौका पर 11 लोग सवार थे। खबर के मुताबिक हादसे का शिकार हुए लोग पिकनिक मनाने वेना डैम पर आए थे।

हादसे के वक्त नाव पर सवार युवक सेल्फी ले रहे थे, जिससे नाव का बैलेंस बिगड़ गया और सभी बांध में लोग डूब गये। हादसे का शिकार हुए तीन युवक खुद तैरकर बाहर निकल आए।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending