Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सेंसर बोर्ड को अखरी अक्षय की ‘टॉयलेट: एक…’, इन डायलॉग के कारण लगे कट

Published

on

Loading

नई दिल्ली। स्वच्छ भारत अभियान जैसे मिशन को लेकर बनी अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ सेंसर बोर्ड को रास नहीं आई। इसकी वजह से बोर्ड ने फिल्म पर आठ कट लगाए हैं। यही नहीं फिल्म को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट दिया है।

बता दें कि बोर्ड ने इन कट में अक्षय कुमार द्वारा बोले गए अशिष्ट बयानों को शामिल किया है। सीबीएफसी के एक सूत्र ने बताया कि एक सीन में अक्षय अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी भूमि पेडनेकर से कहते हैं, ‘तुमने मुझे तीन बार जगाया है। मैं कोई सांड हूं क्या।’ वहीं दूसरे सीन में एक किरदार कहता है कि वह अपने कान पर जनेऊ रखकर शौच के लिए जाता है। हमें इस तरह (जनेऊ) की पवित्र चीज को ऐसे पैमाने से जोडऩे का कोई कारण नजर नहीं आया। इन सींस के अलावा फिल्म से ‘हरामी’ शब्द को हटाने के लिए कहा गया है।

फिल्म को श्री नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है। यह 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जहां एक तरफ अक्षय कुमार अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए पूरे देश में 24 टॉयलेट के निर्माण सहित लोगों को खुले में शौच न करने की सलाह दे रहे है, तो वहीं सेंसर बोर्ड ने फिल्म के खिलाफ सख्त रवैया अपना रखा है।

अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में अक्षय कुमार उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर चुके हैं। लखनऊ की सडक़ों पर उन्होंने सीएम योगी के साथ झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश भी दिया था। उन्हें यूपी में स्वच्छता अभियान का ब्रांड एम्बेसडर भी नियुक्त किया गया है।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending