Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सीरिया : विद्रोहियों के हमले में 13 की मौत

Published

on

syria_Attack

Loading

दमिश्क। सीरिया के अलेप्पो शहर में सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में विद्रोहियों के ताजा हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यह जानकारी मीडिया रिपोर्टों से मिली।

सोमवार शाम अलेप्पो के पश्चिम में मोगेम्बो जिले में आवासीय इमारतों पर रॉकेटों से हमले हुए, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हमले में ध्वस्त इमारतों के मलबे में दबे लोगों को निकालने लिए बचाव कार्य जारी है।

अलेप्पो के ही अन्य सरकार नियंत्रित जिलों में सोमवार को हुई हुई गोलाबारी की दूसरी घटनाओं में 10 नागरिकों की मौत हो गई, जिनमें अधिकतर बच्चे थे। अलेप्पो के पूर्वी हिस्सों में कब्जा किए हुए विद्रोहियों ने पश्चिमी हिस्से में सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में हमले तेज कर दिए हैं। क्षेत्र में भारी तबाही फैलाने के उद्देश्य से विद्रोही हाल के हमलों में भारी रॉकेटों का प्रयोग कर रहे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending