Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सिएना मिलर में अविश्वसनीय उत्साह : एफ्लेक

Published

on

Loading

सिएना मिलर में अविश्वसनीय उत्साह : एफ्लेकलॉस एंजेलिस | अभिनेता-फिल्म निर्माता बेन एफ्लेक का मानना है कि फिल्म ‘लाइव बाइ नाइट’ की सह-कलाकार सिएना मिलर में गजब का उत्साह है और यह उनकी फिल्मों को जादुई स्पर्श देता है।

एफ्लेक ने अपने बयान में कहा, “सिएना में अविश्वसनीय उत्साह है, जिससे वह यह सब करती है।”

वार्नर ब्रदर्स की फिल्म ‘लाइव बाइ नाइट’ के निर्देशक, लेखक और निर्माता एफ्लेक हैं। यह फिल्म भारत में 13 जनवरी को रिलीज होगी।

फिल्म में एले फैनींग, ब्रेंडन ग्लीसन, क्रिस मेसीना, जो सैल्डाना और क्रिस कूपर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

सैल्डाना के बारे में बात करते हुए एफ्लेक ने कहा, “जो एक पेशेवर कलाकार हैं और वह जो भी करती हैं, उसमें वह माहिर हैं। वह बेहद समर्पित और मेहनती हैं।”

प्रादेशिक

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर दर्शन गिरफ्तार, हत्या के आरोपी से लगातार संपर्क में थे

Published

on

Loading

मुंबई। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर दर्शन थुगुदीपा को पुलिस ने हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया है। उन्हें मैसूर में पुलिस ने गिरफ्तार किया जिन्हें बेंगलुरु लाया गया है। हत्या की जांच में दर्शन का नाम तब सामने आया जब पुलिस को पता चला कि वह चित्रदुर्ग की मूल निवासी रेणुका स्वामी की हत्या के एक आरोपी के साथ लगातार संपर्क में था।

बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने कहा कि जांच अधिकारी फिलहाल दर्शन से पूछताछ कर रहे हैं, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर दर्शन को 9 जून को कामाक्षीपालया पुलिस स्टेशन में दर्ज हत्या के एक मामले में हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता चित्रदुर्ग की रहने वाली है। वह करीब 33 साल की है, उसका नाम रेणुका स्वामी है।

कमिश्नर दयानंद ने यह भी बताया कि व्यापक जांच के तहत पुलिस ने मामले के सिलसिले में एक्टर के सुरक्षाकर्मियों सहित दस से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। रेणुका स्वामी की मौत की परिस्थितियों के बारे में विवरण अभी भी साफ नहीं है। सितंबर-अक्टूबर 2011 में, एक्टर ने विजयलक्ष्मी पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद एक महीना जेल में बिताया। बाद में दंपति ने समझौता कर लिया और 2013 में दर्शन को बरी कर दिया।

Continue Reading

Trending