Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

साउथ की मूवीज में तकनीक का कमाल ज्यादा : डेजी शाह

Published

on

Loading

मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान के साथ की गई फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री डेजी शाह ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है। डेजी का कहना है कि बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्म जगत में केवल एक अंतर है, तकनीक का।

साल 2014 में आई फिल्म ‘जय हो’ से करियर की शुरुआत करने वाली डेजी ने कहा कि दक्षिण भारतीय फिल्म जगत तकनीक से अधिक प्रभावित है।

दक्षिण भारतीय की कन्नड़ फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ और ‘बच्चन’ में काम कर चुकीं डेजी ने बयान में कहा, “सभी फिल्म जगत अपने तरीके से काम करते हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के बारे में मुझे एक चीज समझ में आई है कि ये तकनीकी से अधिक प्रभावित हैं, वहीं बॉलीवुड कलात्मक चीजों से प्रभावित है।”

पिछली बार 2015 में आई फिल्म ‘हेट स्टोरी-3’ में नजर आईं अभिनेत्री डेजी को गोविंद सकारिया निर्देशित आगामी फिल्म ‘रामरतन’ में देखा जाएगा। इस फिल्म में ऋषि भूटानी भी मुख्य भूमिका में हैं।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending