Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सांप से कुत्ते को बचाने की कोशिश में लड़के ने गंवा दी अपनी जान

Published

on

Loading

सिडनी| आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में पालतू कुत्ते को सांप से बचाने की कोशिश कर रहे युवक को सांप ने डस लिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। एक चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 वर्षीय युवक को उत्तर पश्चिमी टैमवर्थ स्थित उसके घर के अहाते में बुधवार रात ‘ब्राउन स्नेक’ ने उंगली पर काट लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस अधिकारी जोश मैकेन्जी के हवाले से बताया, युवक का छोटा सा पालतू कुत्ता भौंक रहा था। जब वह उसके भौंकने का करण पता करने के लिए निकला तो उसने कुत्ते को मुंह में एक छोटा ब्राउन स्नेक पकड़े देखा।

मैकेन्जी ने कहा कि युवक ने जब सांप को कुत्ते से अलग करने का प्रयास किया तो उसने (सांप ने) युवक को काट लिया। एक रिश्तेदार युवक को अस्पताल ले गया, जहां एक घंटे के भीटर उसने दम तोड़ दिया।

आस्ट्रेलियाई ब्राउन स्नेक दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक माना जाता है। देश में हर साल औसतन करीब 300 लोगों को यह सांप डसता है और 2000 से 2016 के बीच इस सांप के काटने से 35 लोगों की मौत हो चुकी है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending