Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सह-कलाकार नहीं किरदार देखकर काम चुनती हैं हेली शाह

Published

on

Loading

मुंबई, 25 सितम्बर (आईएएनएस)| ‘स्वरागिनी – जोड़ें रिश्तों के सुर’ में अपनी भूमिका के लिए पहचानी जाने वाली हेली शाह का कहना है कि वह किसी सह-कलाकार के कारण नहीं बल्कि भूमिका पसंद आने पर ही कोई फिल्म चुनेंगी।

हैली ने कहा, मेरे मन में ऐसा कोई खास नहीं है, जिसके साथ मैं बॉलीवुड में अभिनय की शुरुआत करना चाहूंगी। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण, मेरी भूमिका है। अगर यह मुझे पसंद आती है तो ही मैं इसमें काम करूंगी। यह किसी के भी साथ हो सकती है।

हालांकि, बॉलीवुड में उनके कुछ पसंदीदा कलाकार भी हैं, जिनके नाम उन्होंने बताए।

उन्होंने कहा, मुझे आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा बहुत पसंद हैं, लेकिन मैं उनकी नकल नहीं करती। मैं सिर्फ उनका काम देखती हूं और उसका आनंद लेती हूं। मुझे लगता है कि आलिया अच्छा काम करने लगी हैं।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending