Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान के 52वें जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों ने शुभकामनाएं दीं

Published

on

Loading

मुंबई, 27 दिसंबर (आईएएनएस)| सुपरस्टार सलमान खान का बुधवार को 52वां जन्मदिन है। उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की सफलता के चलते उनके लिए दोहरी खुशी का समय है। इस मौके पर बॉलीवुड सितारों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ-साथ फिल्म की सफलता के लिए भी बधाई दी।

सलमान अपने जन्मदिन के जश्न के लिए पनवेल स्थित फार्महाउस पर पहुंचे। यहां उनके कई अजीज दोस्त और परिवार संग जन्मदिन मनाया, जिनमें कैटरीना कैफ भी हैं। 22 दिसंबर को रिलीज होने के बाद से फिल्म 150 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

उन्होंने इस विशेष दिन को प्रशंसकों के साथ खास बनाने की योजना बनाई, इसके चलते उन्होंने सिलेक्ट मर्चेडाइज ऑफ बिंग ह्यूमन क्लॉथिंग एंड ज्वेलरी पर छूट देने का निर्णय लिया।

दिग्गज सितारों ने ट्वीट किया :

आमिर खान : प्रिय सलमान, बेहतरीन दिन और अद्भुत वर्ष रहे। इस दिन की शुभकामनाएं। रिकॉर्ड तोड़ कमाई के लिए बधाई। शानदार। प्यार।

सोनम कपूर : बॉलीवुड में खुद के समय को मुड़कर देख रही हूं, कोई भी आप के बराबर नहीं है! मेरे पहले नायक और लंबे समय के दोस्त और प्रेरणा। हैप्पी बर्थडे सलमान। बेहतरीन सह-कलाकार बनने के लिए धन्यवाद।

अली अब्बास जफर : सलमान खान को जन्मदिन की बधाई। कुछ खास बॉड्स ‘और भाई भाई होता है’।

विशाल ददलानी : जन्मदिन मुबारक हो, सलमान खान आपके विश्वास के लिए धन्यवाद, ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘सुल्तान’ में दोनों ने हमने साथ काम किया और आपने दोनों ही फिल्मों को अद्भुत ऊंचाइयों पर पहुंचाया और आपके लिए गाना सौभाग्य की बात है।

बिपाशा बसु : सलमान खान को जन्मदिन की बधाई। ‘टाइगर जिंदा है’ की शानदार सफलता के लिए बधाई।

पुलकित सम्राट : हैप्पी बर्थडे भाई। प्यार, सम्मान, हमेशा के लिए प्रशंसक हूं।

मीका सिंह : यारो का यार, सलमान खान। आप लंबे समय तक जीएं। भगवान आपको बहुत सारी खुशी, सफलता और अच्छा स्वास्थ्य दे।

नील नितिन मुकेश : सलमान भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान आपको सभी खुशियां दें। वर्ष शानदार रहे।

रितेश देशमुख : जन्मदिन की शुभकामनाएं भाऊ।

श्रद्धा कपूर : जन्मदिन मुबारक हो! चमकते रहो, मुस्कुराते रहो और अद्भुत रहें।

Continue Reading

मनोरंजन

इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘सिंघम अगेन’, कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ से होगा क्लैश

Published

on

Loading

मुंबई। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की सिंघम अगेन की रिलीज डेट का एलान हो गया है। अजय ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी रिलीज डेट की जानकारी दे दी है। ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। सिंघम अगेन में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं।

पहले यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली थी। तारीख में बदलाव का मतलब है कि सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस क्लैश कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 से होने वाला है। वह भी दिवाली पर इसी साल रिलीज होनी है। फिल्म मेकर रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टाइटल और स्टार कास्ट के नाम वाला एक पोस्टर शेयर किया। कैप्शन में रोहित ने लिखा, शेर आतंक मचाता है, जख्मी शेर तबाही। इस दिवाली एक बार फिर सिनेमाघरों में मिलते हैं…

वहीं अजय देवगन ने लिखा: सिंघम अगेन इस दिवाली 2024 में दहाड़ेगा। इससे पहले गुरुवार को अपनी अपकमिंग फिल्म औरों में कहां दम था के ट्रेलर रिलीज के दौरान अजय ने फिल्म के बारे में अपडेट शेयर किया था और बताया था फिल्म का अभी भी कुछ काम बाकी है, हमें कुछ पार्ट्स की शूटिंग करनी है। यह एक बड़ी फिल्म है, और हम जल्दबाजी नहीं करना चाहते, क्योंकि जल्दबाजी में काम खराब होता है और हम नहीं चाहते कि ऐसा हो।

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम अगेन उनकी कॉप यूनिवर्स की पांचवीं और सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। उनके कॉप यूनिवर्स में फिल्म सिंघम, सिंघम रिटर्न, सूर्यवंशी और सिंबा शामिल हैं। इसका निर्माण रोहित शेट्टी पिक्चर्स ने रिलायंस एंटरटेनमेंट, जियो स्टूडियो और देवगन फिल्म्स के साथ किया है।

Continue Reading

Trending