Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

लाइफ स्टाइल

सरसों तेल के इस्तेमाल से पाएं आकर्षक लुक

Published

on

Loading

सरसों तेल के इस्तेमाल से  पाएं आकर्षक लुकनई दिल्ली | सरसों तेल के फायदों के बारे में हम सब अक्सर सुनते हैं। यह प्राकृतिक रूप से त्वचा की सफाई करने के साथ ही दांतों को भी सफेद करने में सहायक है। सरसों तेल के इस्तेमाल से आकर्षक लुक भी पाया जा सकता है। त्वचा विशेषज्ञ प्रज्ञा गुप्ता के मुताबिक, सरसों तेल के ये फायदे हैं :

-यह प्राकृतिक क्लींजर के रूप में बढ़िया काम करता है। इसे मेकअप हटाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मिनटों में स्वभाविक रूप से त्वचा को साफ कर देता है।

-सरसों तेल के साथ थोड़ा नमक और नींबू के रस की कुछ बूंदों को लेकर अपने दांतों पर मलें। यह दांत को मजबूत व चमकदार बनाता है।

-हानिकारक केमिकल युक्त कंडीशनर बालों पर लगाने के बजाय सरसों तेल लगाएं। यह प्राकृतिक रूप से बालों को कंडीशन कर मुलायम बनाता है। बालों को कर्ल (घुंघराला) बनाए जाने या जूड़ा बनाने के दौरान बालों को नुकसान पहुंचता है। इसलिए सरसों तेल से सिर का मसाज कीजिए। यह बालों को पर्याप्त पोषक तत्व प्रदान करने के साथ ही बाल उलझने व झड़ने से भी रोकता है।

-मुहांसे, चकत्ते या दाने पड़ जाने पर सरसों तेल की कुछ बूंदें रोज 10-15 मिनट लगाएं। यह त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के साथ ही चमक भी लाता है।

-चेहरे को रोजाना सरसों तेल से मसाज कर सन टैन, झुर्रियों और काले धब्बों से छुटकारा पाया जा सकता है। थोड़े बेसन में एक छोटा चम्मच दही, नींबू की कुछ बूंदें और सरसों तेल की कुछ बूंदों को एक साथ मिलाकर इसे चेहरे और गर्दन पर हफ्ते में कम से कम तीन बार जरूर लगाएं। इसे 10-15 मिनट बाद धो लें।

-सर्दियों के मौसम में त्वचा रूखी होना आम बात है। आप सरसों तेल की कुछ बूंदें अपने चेहरे पर मलें। कुछ मिनट के बाद इसे पानी से धो लीजिए। त्वचा मुलायम हो जाती है।

लाइफ स्टाइल

दिल से जुड़ी बीमारियों को न्योता देता है जंक फूड, इन खाद्य पदार्थों से करें परहेज  

Published

on

By

Junk food invites heart related diseases, avoid these foods

Loading

नई दिल्ली। अनियमित लाइफ स्टाइल व तला भुना जंक फूड दिल से जुड़ी बीमारियों की मुख्य वजह बन गया है। स्टडीज़ के अनुसार, अगर आप अपने दिल की सेहत में सुधार करना चाहते हैं, तो इन 4 तरह के खाने से दूरी बना लें।

तला हुआ खाना

कई शोध से पता चला है कि सैचुरेटेड फैट्स शरीर में बैड कोलेस्ट्ऱॉल की मात्रा को बढ़ाने का काम करते हैं। रेड मीट, फ्रेंच फ्राइज़, सैंडविच, बर्गर आदि जैसे फूड्स LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाते हैं, जिससे स्ट्रोक और दिल के दौरे का ख़तरा बढ़ जाता है।

चीनी युक्त सोडा या फिर केक

चीनी को मीठा ज़हर ही कहा जाता है। केक, मफिन, कुकीज़ और मीठी ड्रिंक्स शरीर में सूजन का कारण बनते हैं। चीनी का ज़्यादा सेवन शरीर में फैट्स बढ़ाता है, जिससे डायबिटीज़, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है।

लाल मांस

रेड मीट सैचुरेटेड फैट्स से भरपूर होता है, जिसकी वजह से धमनियों में प्लाक जम सकता है। जिनको मटन खाने का शौक है, उन्हें वह हिस्सा खाना चाहिए जिसमें ज़्यादा प्रोटीन और कम फैट हो। अगर आप चिकन खा रहे हैं तो ब्रेस्ट, विंग्ज़ वाला हिस्सा में ज़्यादा प्रोटीन होता है और कम फैट। वहीं, मछली सबसे हेल्दी और अच्छा ऑप्शन है।

सफेद चावल, ब्रेड या फिर पास्ता

सफेद ब्रेड, मैदे, चीनी और प्रोसेस्ड तेल को मिलाकर तैयार किए जाने वाले फूड्स में किसी भी तरह का फायदा नहीं होता। ऐसा ही सफेद पास्ता के साथ भी है। सफेद चावल में फाइबर की मात्रा कम होती है, इसलिए दिल की सेहत के लिए इसका ज़्यादा सेवन नहीं किया जाना चाहिए।

 

Continue Reading

Trending