Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

संवेदनशीलता खरीदी नहीं जा सकती : जावेद अख्तर

Published

on

Loading

मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)| प्रख्यात शायर जां निसार अख्तर के बेटे, लेखक व गीतकार जावेद अख्तर का कहना है कि एक लेखक के रूप में संवेदनशीलता थाली में परोसकर नहीं आती और यह किसी दुकान में नहीं मिलती। जावेद ने यहां सोमवार को कहा, एक लेखक के रूप में संवेदनशीलता थाली में परोसकर नहीं आती। आप उन्हें किसी दुकान में जाकर नहीं खरीद सकते। इसे आप सीखते हैं और अपने अंदर विभिन्न प्रकार की किताबों और बढ़िया साहित्य को पढ़कर विकसित करते हैं, लेकिन सिर्फ साहित्य पढ़ने से आप बेहद गंभीर बन सकते हैं, अंदर से उदास हो सकते हैं, इसलिए युवा लोगों को हल्के-फुल्के, हास्य और जासूसी से भरपूर उपन्यास भी पढ़ने चाहिए।

जावेद ने कहा कि लेखक बनने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, अंदर से जानकार व तृप्त होने पर ही लेखन किया जा सकता है।

जावेद ने कैनाज जुसावाला के पहले उपन्यास ‘कॉफी डेज, शैम्पेन नाइट्स एंड अदर सीक्रेट्स’ के लोकार्पण के मौके पर यह बात कही।

उन्होंने यह भी कहा कि आजकल लोग स्मार्टफोन या गूगल पर सर्च करने में व्यस्त रहते हैं, उनके पास पढ़ने या लिखने के लिए वक्त नहीं होता, लेकिन कोई भी माध्यम पुस्तकों व साहित्य की जगह नहीं ले सकता।

जावेद ने बताया कि उनके परिवार की छह पीढ़ियां लेखन से जुड़ी रही हैं और अब सातवीं पीढ़ी यानी उनके बेटे फरहान अख्तर ने अंग्रेजी में गीत लिखना शुरू कर दिया है और बेटी जोया भी कविताएं रचती हैं।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending