Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘संघमित्रा’ में मुख्य भूमिका निभा सकती हैं दिशा पटानी

Published

on

Loading

चेन्नई, 24 सितम्बर (आईएएनएस)| अभिनेत्री दिशा पटानी तमिल ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘संघमित्रा’ में मुख्य भूमिका निभा सकती हैं। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि दिशा को श्रुति हसन की जगह साइन कर लिया गया है, जो पहले इस परियोजना का हिस्सा थीं।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, दिशा को फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है। निर्माता जल्द इसकी घोषणा करेंगे। यह किरदार उनके जीवन भर के लिए यादगार होने वाला है।

फिल्म का निर्देशन सुंदर सी कर रहे हैं और इसका निर्माण श्री थेनान्डल फिल्म्स कंपनी कर रही है। यह तेलुगू और हिंदी में भी रिलीज होगी।

सूत्र ने कहा, यह तमिल के साथ-साथ तेलुगू में भी बनाई जाएगी। लेकिन, हिंदी संस्करण में पूरी तरह से अलग कलाकार होंगे और इस प्रक्रिया में समय लगेगा।

फिल्म में जयम रवि और आर्या भी होंगे। इसका संगीत ए.आर. रहमान देंगे।

फिल्म को साइन करने पर रहमान ने आईएएनएस से कहा था, यह एक बहुत ही महत्वाकांक्षी फिल्म है। छह महीने पहले जब मैंने फिल्म का केवल 30 मिनट का विवरण सुना, तो वही मेरे लिए फिल्म में शामिल होने के लिए काफी था।

कहा जा रहा है कि फिल्म पर 150 करोड़ रुपये खर्च होगा।

‘संघमित्रा’ की शूटिंग दिसम्बर से शुरू होगी।

Continue Reading

मनोरंजन

सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई का है समर्थक

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बनवारी लाल गुर्जर है। वो लॉरेंस बिश्नोई का समर्थक बताया जा रहा है।

इसने यूट्यूब चैनल पर पर एक वीडियो अपलोड करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसमें उसने कहा था, ‘लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और उनके गिरोह के सदस्य मेरे साथ हैं। मैं सलमान खान को मार डालूंगा, क्योंकि उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है.’ ये वीडियो आरोपी ने राजस्थान में एक हाईवे पर वीडियो बनाया। उसे अपने चैनल पर अपलोड किया। जिसकी जांच करने के बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर हुए फायरिंग मामले में एक्टर का बयान दर्ज किया था। रिपोर्ट के मुताबकि, सलमान खान का बयान 9 पन्नों में दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात उनके घर पर पार्टी थी, जिसके कारण उन्हें देर से नींद आई और वह सुबह गोलियों की आवाज सुनकर उठे थे। वहीं अरबाज का बयान 4 पन्नों में दर्ज किया गया और उन्होंने कहा कि घटना के समय वो अपने जुहू वाले घर पर थे।

बता दें सलमान खान फायरिंग मामले में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कुल 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सलमान खान के पिता सलीम खान का भी बयान दर्ज किया जाएगा।

Continue Reading

Trending