Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

श्रीनगर में अलगाववादियों के प्रदर्शनों के मद्देनजर प्रतिबंध

Published

on

Loading

श्रीनगर, 20 दिसंबर (आईएएनएस)| प्रशासन ने घाटी में अलगाववादियों द्वारा आहूत बंद के दौरान प्रदर्शनों को रोकने के लिए बुधवार को श्रीनगर के कई हिस्सों में प्रतिबंध लगा दिए। सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारुख और मोहम्मद यासीन मलिक के नेतृत्व में ज्वाइंट रिजेस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) ने आतंकवाद रोधी अभियानों में नागरिकों के मारे जाने के विरोध में बंद का आह्वान किया है।

प्रशासन ने मीरवाइज उमर को नजरबंद रखा है।

मीरवाइज ने ट्वीट कर कहा, फिर से नजरबंद कर दिया जबकि हमारी युवा महिलाओं सहित कश्मीरियों की नृशंस हत्या हो रही है।

गिलानी भी नजरबंद हैं।

पुलिस का कहना है कि खानयार, रैनवाड़ी, नौहट्टा, एम.आर.गंज और सफा कडल में प्रतिबंध लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया, मैसूमा और क्रालखड में आंशिक प्रतिबंध लगाए गए हैं।

पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिसबस (सीआरपीएफ) के जवानों को भारी संख्या में तैनात किया गया है।

उत्तर कश्मीर के बारामूला और जम्मू के बनिहाल के बीच रेल सेवाएं बंद कर दी गई है।

Continue Reading

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending