Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

शहीदों पर बेहूदा टिप्पणी करने वाला छात्र एएमयू से निष्कासित, गिरफ्तारी जल्द

Published

on

Loading

Aligarh-Muslim-Universityअलीगढ़। जम्मू-कश्मीर के उड़ी में सेना की छावनी पर आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में छात्र मुदासिर यूसुफ लोन को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) से निष्कासित कर दिया गया है। इस बीच पुलिस अधिकारियों ने उसकी जल्द ही गिरफ्तारी होने की बात कही है।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा का रहने वाला मुदासिर यूसुफ लोन एएमयू से एमएससी (ऑर्गेनिक केमिस्ट्री) की पढ़ाई कर रहा है। उसने फेसबुक पर रविवार को शहीद हुए जवानों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। एएमयू के कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने कहा, छात्र के राष्ट्रविरोधी बयान से विश्वविद्यालय की भावनाएं आहत हुई हैं। मैं इसकी कड़े शब्दों में भत्र्सना करता हूं। आरोपी मुदासिर को विश्वविद्यालय से निष्कासित करते हुए परिसर में आने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इधर, एसएसपी राजेश पांड्ेय के मुताबिक, इस आपत्तिजनक टिप्पणी का पता लगते ही एसपी सिटी के जरिए पत्र भिजवाकर प्रॉक्टर से पूछा गया था कि क्या आरोपी एएमयू का ही छात्र है। उन्होंने बताया कि पूरी जानकारी मिलते ही रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। गिरफ्तारी भी जल्द होगी। इसके अलावा उसकी टिप्पणी के समर्थन में हसन मेमन, कैसर वानी, मुहम्मद फरीद आदि के नाम से भी टिप्पणी की गई थी।

गौरतलब है कि फेसबुक पर रविवार को की गई टिप्पणी मीडिया में वायरल होते ही कुलपति ने आरोपी छात्र को तलब कर उसके कृत्य को राष्ट्र विरोधी मानते हुए तत्काल परिसर से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending