Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

व्हिटनी ह्यूस्टन के दोस्तों ने उन्हें बताया बाइसेक्सुअल

Published

on

Loading

लॉस एंजेलिस, 29 अगस्त (आईएएनएस)| दिवंगत गायिका व्हिटनी ह्यूस्टन के दोस्तों ने दावा किया है कि वह अपनी महिला सहयोगी रॉबिन क्रॉफोर्ड के साथ रिश्ते में थीं। उनमें से एक ने यह दावा भी किया है कि गायिका बाइसेक्सुअल थीं। ‘आई विल आलवेज लव यू’ की गायिका का 2012 में 48 साल की उम्र में निधन हो गया था।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, ‘व्हिटनी : कैन आई बी मी’ नई डॉक्युमेंट्री में क्रॉफोर्ड (56) के साथ उनके रिश्ते और उनके जीवन के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है।

व्हिटनी की ड्रेसर एलिन लैवर ने कहा, मुझे नहीं लगता कि वह समलैंगिक थीं, लेकिन मेरा मानना है कि वह बाइसेक्शुअल थीं। रॉबिन ने उन्हें सुरक्षा का अहसास कराया और इस तरह व्हिटनी को सुरक्षा और सुकून मिला।

गायिका के पूर्व बॉडीगार्ड डेविड रॉबर्ट्स ने दावा किया कि ह्यूस्टन के पूर्व पति बॉबी ब्राउन, क्रॉफोर्ड को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। वह व्हिटनी के क्रॉफोर्ड के प्रति आकर्षित होने को लेकर उनसे (क्राफोर्ड) अक्सर झगड़ा करते रहते थे।

डॉक्यूमेंट्री निर्माता निक ब्रूमफील्ड का मानना है कि व्हिटनी ह्यूस्टन और क्रॉफोर्ड में काफी करीबी रिश्ता था। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि दोनों ने अंतरंग संबंध भी बनाए थे।

Continue Reading

मनोरंजन

सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई का है समर्थक

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बनवारी लाल गुर्जर है। वो लॉरेंस बिश्नोई का समर्थक बताया जा रहा है।

इसने यूट्यूब चैनल पर पर एक वीडियो अपलोड करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसमें उसने कहा था, ‘लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और उनके गिरोह के सदस्य मेरे साथ हैं। मैं सलमान खान को मार डालूंगा, क्योंकि उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है.’ ये वीडियो आरोपी ने राजस्थान में एक हाईवे पर वीडियो बनाया। उसे अपने चैनल पर अपलोड किया। जिसकी जांच करने के बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर हुए फायरिंग मामले में एक्टर का बयान दर्ज किया था। रिपोर्ट के मुताबकि, सलमान खान का बयान 9 पन्नों में दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात उनके घर पर पार्टी थी, जिसके कारण उन्हें देर से नींद आई और वह सुबह गोलियों की आवाज सुनकर उठे थे। वहीं अरबाज का बयान 4 पन्नों में दर्ज किया गया और उन्होंने कहा कि घटना के समय वो अपने जुहू वाले घर पर थे।

बता दें सलमान खान फायरिंग मामले में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कुल 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सलमान खान के पिता सलीम खान का भी बयान दर्ज किया जाएगा।

Continue Reading

Trending