Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

व्यापमं से मप्र की छवि धूमिल : कांग्रेस

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के विधायक अजय सिंह ने कहा है कि व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले और उससे जुड़े लोगों की हो रही मौतों से राज्य की छवि पूरे देश में धूमिल हुई है, जिसका असर आने वाले समय में राज्य में होने वाले संभावित निवेश पर पड़ना तय है। सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं से राजधानी भोपाल में चर्चा करते हुए कहा कि एक तरफ राज्य में हुए व्यापमं घोटाले से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है, वहीं इस मामले से जुड़े 48 लोगों की मौत हो गई है। इससे राज्य में फैली अव्यवस्था व अराजकता का संदेश पूरे देश में गया है। एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कई इंवेस्टर्स मीट करके निवेशकों को आमंत्रित करते रहे हैं, मगर व्यापमं ने उनकी इन मीट पर पानी फेर दिया है।

सिंह सवाल करते हैं कि हर तरफ यही संदेश जा रहा है कि प्रदेश में हर स्तर पर गड़बड़ियां हैं, नौकरी मिल जाती है, फिर चली जाती है, नौकरी पाने वाले जेल चले जाते हैं। गड़बड़ियों से जुड़े लोगों की मौतें हो जाती हैं, प्रदेश का हर व्यक्ति सोच रहा है, कि आखिर हो क्या रहा है। असुरक्षा का भाव बढ़ रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा है कि प्रदेश का सिस्टम गड़बड़ा गया है, भविष्य को लेकर हर कोई और मैं भी चिंतित हूं। इसमें सुधार जरूरी है। व्यापमं घोटाले से जुड़ा सबसे दुखद पक्ष यह है कि हजारों बच्चे जेल में है, जिन्होंने दलाली कर रकम कमाई है, वे मौज कर रहे हैं। सवाल उठ रहा है जो लड़का व लड़की जेल गया है, उसका भविष्य क्या होगा। कौन उससे शादी करेगा, कौन नौकरी देगा और समाज उसे कितना महत्व देगा।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending