अन्तर्राष्ट्रीय
वैश्विक स्तर पर चीता की आबादी घटी
वाशिंगटन। दुनिया में सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर चीता विलुप्त होने की कगार पर है। वैश्विक स्तर पर इनकी आबादी तेजी से कम होती जा रही है, जिसे देखते हुए इन्हें तत्काल संरक्षण प्रदान किए जाने की जरूरत है। अमेरिकी जर्नल ‘प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज’ में सोमवार को प्रकाशित एक अध्ययन में अनुमान लगाया गया है कि वैश्वि स्तर पर चीता की आबादी घटकर सिर्फ 7,100 रह गई है।
नतीजन शोधकर्ताओ ने चीता को ‘विलुप्त होती संकटग्रस्त प्रजाति’ के रूप में सूचीबद्ध करने की अपील की है। जूलॉजिकल सोसायटी ऑफ लंदन से जुड़ी इस अध्ययन की मुख्य लेखिका सारा दुरांत ने कहा कि यह शोध चीता की स्थिति को लेकर अब तक की सबसे व्यापक विश्लेषण का प्रतिनिधित्व करता है। दुरांत ने अपने बयान में कहा, “रहस्यमयी स्वभाव के कारण इन प्रजातियों के बारे में जानकारी जुटाना मुश्किल है, जिससे इनकी दुर्दशा हो रही है और इनकी अनदेखी हो रही है।”
शोधकर्ताओं के मुताबिक, अभयारण्यों में पहरे लगे होने पर भी चीता को इंसानों से खतरा है। लोग उनका अवैध शिकार करते हैं, उनके अंगों और खाल की तस्करी करते हैं। चीतों का 77 फीसदी निवास स्थान संरक्षित क्षेत्रों से बाहर होता है, जिससे इंसानों और चीतों के बीच संघर्ष को बढ़ावा मिलता है।
अन्तर्राष्ट्रीय
पाकिस्तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत
नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।
पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।
-
योग एवं आयुर्वेद2 hours ago
ये वर्कआउट्स डिप्रेशन से लड़ने में हैं मददगार, मूड को रखते हैं हैप्पी
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’
-
नेशनल1 day ago
ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडे बीजेपी में शामिल, मुश्किल में कांग्रेस
-
नेशनल1 day ago
‘बहुमत नहीं मिला तो क्या होगा बीजेपी का प्लान बी’, अमित शाह शाह का जवाब हो रहा वायरल
-
नेशनल1 day ago
जनता-जनार्दन ने 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है : पीएम मोदी
-
नेशनल1 day ago
FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता
-
प्रादेशिक1 day ago
मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव
-
उत्तराखंड1 day ago
चारधाम यात्रा में 31 मई तक VIP दर्शन पर रोक, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 19 मई तक बंद