Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

वैशाली में बनेगा बुद्ध स्तूप : नीतीश

Published

on

Loading

मोतिहारी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां सोमवार को वैशाली में 75 एकड़ भूमि में बुद्ध स्तूप का निर्माण कराने की घोषणा की और कहा कि यह पूरी तरह पत्थर से निर्मित होगा। वैशाली में ही बौद्ध दर्शन पर आधारित संग्रहालय की स्थापना भी की जाएगी। पूर्वी चंपारण जिले के कनछेदवा में ‘अशोक बुद्ध विहार’ के लोकर्पण समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के विचार हमेशा प्रासंगिक रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बोधगया की पवित्र भूमि पर भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया और लोगों को उपदेश दिया। दुनिया के अरबों लोग उनके विचार से प्रभावित हुए। आज भी बौद्ध धर्मावलंबी बोधगया आकर भगवान बुद्ध के विचारों से प्रेरणा लेते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छह देशों में भगवान बुद्ध के मिले अवशेषों को पटना में स्थापित करुणा स्तूप के पास स्थापित किया गया है।

बिहार को ‘विहार’ बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विहार से ही बिहार का नाम पड़ा है। उन्होंने कहा कि समय के साथ ही भाषा एवं शब्दों में परिवर्तन आता है। बिहार प्रारंभ से ही अध्ययन का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि पाटलि गांव से पाटलिपुत्र और आज फिर पटना हो गया। नारी सशक्तीकरण की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध ने नारी सशक्तीकरण के लिए सर्वप्रथम कदम उठाया था और नारियों को संघ में प्रवेश की अनुमति दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्याय के साथ विकास का मतलब ही है सभी क्षेत्रों का विकास।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा, “जुमला बाबू के झांसे में आने की जरूरत नहीं है। समाज में जो कट्टरपंथ है, धर्माधता है, उसके खिलाफ छात्र जीवन से ही हमलोग आवाज उठाया करते थे। आज समाज के कुछ लोग कट्टरपंथ का समर्थन भी कर रहे हैं।”

उत्तर प्रदेश

Lok Sabha Election 2024 Phase 7 : सीएम योगी ने डाला वोट, लोगों का इस बात के लिए जताया आभार

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 का सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। इस चरण में शेष 57 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। इसी बीच देश के कई बड़े दिग्गज नाम वोट डालने पहुंचे हैं। इनमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ अन्य बड़ी हस्तियां शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में वोट डालने के बाद कहा कि 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मतदाताओं ने उत्साह दिखाया है। इसलिए, मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। इस दौरान सीएम योगी ने उन लोगों पर भी निशाना साधा जो कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री मोदी की ध्यान साधना की आलोचना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘जो लोग भोग में लिप्त हैं, अनाचार-दुराचार में लिप्त हैं वे लोग आध्यात्मिक आराधना के महत्व को नहीं समझ सकते। आध्यात्मिक आराधना को समझने के लिए भारत और भारत जैसा मन चाहिए. भारत के सनातन मूल्यों और आदर्शों के प्रति निष्ठा का भाव चाहिए।

मिर्जापुर में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मतदान किया। उन्होंने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि मिर्जापुर का आम निवासी एक बार फिर मुझे अपने अमूल्य वोट का आशीर्वाद देगा। 4 जून को दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। इंडी गठबंधन ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा और तीसरी बार एनडीए की मजबूत सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनेगी।”

गाजीपुर में राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत मतदान किया। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने के लिए घरों से निकलें और मतदान करें।”उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बलिया में वोट डाला। राजभर ने भी मतदाताओं से घर से निकलकर अपने वोट का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा, “अपने भविष्य के लिए, अपने बच्चों के भविष्य के लिए मतदान करें। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार के लिए, नौकरी के लिए बाबा साहेब ने जो शक्ति आपको दी है, उसका इस्तेमाल करें।”

 

 

Continue Reading

Trending